(विजेंद्र सिंह मरकाम द्वारा)

वाड्रपनगर छत्तीसगढ़, गिरवानी,18 मई 2024, गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप, जैसा कि इन दिनों प्रदेश के भीतर मई जून के माह में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरा सोना के नाम पर विख्यात छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग द्वारा विशेषकर आदिवासी ग्रामीण इलाकों में तेंदू पत्ता की तुड़ाई तेजी पर है ऐसे वाड्रपनगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरवानी के मनमासा पारा के फड़मुंशी रुदल सिंह के अनुपस्थिति में रात को बिना किसी सूचना के 5620 गड्डी तेंदू पत्ता फैला दिया गया।
