गोंडवाना उदय न्यूज के संस्थापक डॉ उदय ने धनपुर में समाज को नशा न करने का दिलाया संकल्प, कहा कि समाज हमारा सर्वोच्च धरोहर है, जिसे सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है।
गोंडवाना उदय न्यूज के संस्थापक डॉ उदय ने धनपुर में समाज को नशा न करने का दिलाया संकल्प, कहा कि समाज हमारा सर्वोच्च धरोहर है, जिसे सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है।
मनेंद्रगढ़,एमसीबी छत्तीसगढ़, 1 फरवरी 2026 रविवार, विजय मराबी ब्यूरो द्वारा, कोरबा जिले के सरहदी ग्राम पंचायत धनपुर विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं गोंडवाना उदय न्यूज के संस्थापक डॉ एल एस उदय सिंह ने ग्रामीणों का लिया बैठक। बहुचर्चित परसा केते कोल उत्खनन के एवज में जंगल क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम धनपुर के भूमि को व्यपवर्तन वृक्षारोपण जैसे मुद्दे जैसे ग्रामीणों की अहम जन समस्याओं को सुना। इस दौरान कई अहम से समाजिक मुद्दों पर किया चर्चा। डॉ उदय ने समाज के भीतर बढ़ते नशा को देखते हुए कहा कि, हमारा समाज यदि नशा से मुक्त हो गया, तो किसी का हिम्मत नहीं, इस बहुसंख्यक गोंड आदिवासी को कोई दबा सकेगा। आज नशा समाज के लिए सबसे बड़ा घातक है। उन्होंने गोंडवाना का सामाजिक पृष्ठभूमि की इतिहास को उल्लेख करते हुए, कहा कि समाज को संस्कार वान बनाने के लिए नशा मुक्त होना होगा, उन्होंने नशा की बढ़ते प्रचलन को देखते हुए कार्यक्रम में आए लोगों को नशा न करने का संकल्प दिलाया। तथा प्रति दिन एक एक मुठ्ठी अन्न चावल बचत कर आर्थिक रूप से संवृद्धि बनाने के लिए सामाजिक रूप से संकल्प दिलाया। बैठक में स्वयं एवं उपस्थित सभी लोगों ने आंशिक रूप से आयोजित सामाजिक बैठक में अंशदान के रूप में 1550 रूपये इक्कठा किया। जिसे डॉ उदय ने समाज में बचत करने की परंपरा को लगातार संजोए रखने का संकल्प को दोहराया। वहीं इक्कठे राशि को स्थानीय गांव धनपुर के प्रमुख मातृ शक्तियों को सौंप कर अनवरत बढ़ाने के लिए सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय सरपंच सागर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय प्रवक्ता गुरूज लाल नेटी, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष तपेश्वर सिंह मराबी, मीडिया प्रमुख विजय सिंह मराबी सहित सैकड़ों मातृ एवं पितृ शक्तियों ने बैठक में हिस्सा लिया।