गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर खड़गवां तहसील मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन,अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। कार्यवाही न होने पर जनांदोलन की चेतावनी।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर खड़गवां तहसील मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन,अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। कार्यवाही न होने पर जनांदोलन की चेतावनी।
खड़गवां मनेंद्रगढ़ एमसीबी,11 दिसंबर 2025, गोंडवाना उदय न्यूज संवाददाता – विजय मराबी/संतोष नेटी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवसीय रैली धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने कहा कि, आज हमें तकलीफ होता है। कि देश इतना बड़ा है और व्यवस्था इतनी बिगड़ी है, कि सरकार की नालायकी के कारण आज जनता को न्याय मिलना दुर्लभ हो गया है। उन्होंने कहा आज हम भाजपा और कांग्रेस पार्टी की क्या बुराई करेंगे इनकी षडयंत्र को पूरे दुनियां के लोग जानते हैं। इसलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को सता में लाना होगा। हम जानते हैं कि आज तक भाजपा और कांग्रेस पार्टी आदिवासियों समुदाय में कोई नेतृत्व पनपने नहीं दिया।
चाहे राजनीति का क्षेत्र हो, या सामाजिक संगठन हो, जैसे फूट डालो और राज करो की नीति रहा है। इसलिए अन्याय का प्रतिकार करने के लिए हमें संघर्ष करने की जरूरत है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम जिन्होंने कहा, कि निजी वन भू अधिकार पत्रक होने बावजूद भी वन विभाग के अधिकारियो ने ग्राम रतनपुर में राष्ट्रपति का दतक पुत्र बैगा जनजातियों का मकान को अवैध अतिक्रमण बता कर दुर्भावना पूर्वक तोड़ डाला है। जिस पर शीघ्र जांच कार्यवाही कर पुलिस में दोषी अधिकारी कर्मचारियो के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज होना चाहिए। यदि नहीं हुआ तो यह जन आंदोलन तेज होगा। इस आंदोलन को जारी रखने के लिए कार्यकर्ताओं को सचेत किया। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मराबी, पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री शशि सिंह राजपूत, संभागीय प्रवक्ता गुरुज लाल नेटी, पार्टी जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उदय भान उईके, जिला महासचिव इस्माईल शेख, संगठन मंत्री नंदकुमार आयाम, पुरन सिंह मरकाम, शहर अध्यक्ष सुक्खू ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष तपेश्वर सिंह मराबी, महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी सिंह आयाम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह कमरों सहित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।