मनेंद्रगढ़ एमसीबी, छत्तीसगढ़, 10 नवंबर 2025, गोंडवाना उदय न्यूज, बीते दिनों गोंडवाना समग्र विकास क्रांति की ओर ग्राम भलौर में गौरा महापूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रभु सिंह जगत व हंसवती श्याम शामिल रहे।
इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने अपने वक्तव्य में कहा कि ईशर गौरा समाज के अति प्राचीन काल से पारंपरिक काल से मनाते आ रहे हैं। हमें जरूरत है इसे संजोये रखें तथा आने वाली पीढ़ी इसे जान सके। तथा समाज को राजनीति के क्षेत्र में एकजुट होने की बातें कही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने अपने आसंदी से कहा कि आज हमारा समाजऐतिहासिक भूल किया है। वह है शिक्षा, संपदा और सता, आज मुझे समाज के लिए पीड़ा है,इसलिए आये हैं। आज समाज का क्या हालत है, उसे मैं जानता हूँ। उन्होंने दुःख जताया और कहा हमारे कोई ठोस काम नहीं किये, लिहाजा हमारे बहु बेटी आज सड़को में दिखते हैं। यह कर्म करने की दुनियां है, इसलिए लगातार समाज में बैठके और जन चेतना शिविर होना चाहिए। जिससे सामाजिक और राजनीतिक चेतना आये। सरकार विश्व बैंक से उधारी मांग कर हमारी विकास की बातें करती है। आज समाज में एकता की कमी है, आज समाज टुकड़े टुकड़े हो गया है। डॉ उदय ने कहा आदिवासियों के लिए 1952 में सरकार पंच शील कानून बनाया। जिसमें कहा गया था कि आदिवासियों के धर्म संस्कृति को कोई दखलंदाजी नहीं करेगा, गोंडी पैक्ट में पढ़ाई होगी। पर गोंडी मातृभाषा की मान्यता तो दूर गोंडवाना कहने में उनका छाती फटने लगा। सबको भाषा वार राज्य मिला पर 16 करोड़ गोंडी भाषी लोगों क्या मिला। वर्ष 1971 में बंगलादेशियो को बसाया गया आपको क्या मिला। इसी अंतर को समझने के दादा हीरासिंह मरकाम ने सता तक पहुंचने के रास्ता दिया है। अब आपको गोंडवाना सता के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभु सिंह जगत ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में भानु रंगिला सांस्कृतिक टीम का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हंसवती श्याम प्रदेश अध्यक्ष जी एस यू छत्तीसगढ़, दीपक सिंह मराबी, प्रदेश युवा संगठन मंत्री एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला व ब्लॉक, पंचायत ईकाई के सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोगों ने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।