
(गोंडवाना उदय समाचार प्रतिनिधि द्वारा)
बलिया, 19 जुलाई 2026 आज विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित नीट पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग सहित शिक्षा परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर सुदृढ़ करने के लिए वहीं अपने संवैधानिक दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने में अक्षम सरकार के केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को पद से इस्तिफा देने की मांग किया गया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नेहा बोरा सहित सैकड़ों छात्र नौजवानो ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन के समर्थन में 18 जुलाई 2026 को आल इंडिया गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के संयुक्त तत्वावधान में भ्रष्टाचार मुक्त भारत रोगजार युक्त भारत के नारे के साथ बलिया कलेक्ट्रेट में जुलुस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। वहीं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तिफा की मांग कर रहे थे, वहीं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित नीट परीक्षा पेपर लीक पर पूर्ण रूप से रोक लगाने तथा शिक्षा परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर सुदृढ़ करने की मांग से जुड़े मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के नाम पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के राष्ट्रीय महासचिव मनोज शाह ने कहा, कि वर्तमान केन्द्र की भाजपा सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए लोकतांत्रिक आन्दोलनों का गला घोटने का काम कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुग पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सार्थक पहलकदमी उठाते हुए वार्ता करना तक उचित नहीं समझा और ज्यादा स्वास्थ्य गिरने के कारण अंततः पुलिस बल के द्वारा सोनम वांगचुक को हास्पिटल पहुॅचाना पड़ा। आन्दोलनकारियों द्वारा 20 जुलाई को संसद मार्च में आल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के कार्यकर्ता भी भाग लेगे। इस दौरान अरविन्द गोंडवाना ने संबोधित करते हुए कहा, कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत-रोजगार युक्त भारत के लिए आज की युवा पीढ़ी को एक दूसरे का साथ देते हुए राष्ट्रव्यापी संगठित संघर्ष जन आन्दोलन तेज करने की आवश्यकता है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, आगसा के जिला संयोजक बिट्टु कुमार, लालचन्द शाह, बच्चालाल गोंड, अरविन्द गोंड, कमलेश शाह, मिथिलेश पासवान, रंजीत गोंड निहाल, संजय गोंड, योगेश यादव, श्रीपति गोंड, अनिल यादव, लक्ष्मण यादव, शिवशंकर गोंड, हरिशंकर गोंड सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 5