एमसीबी/26 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बन रही है। इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों के आवेदनों का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम कोटाडोल निवासी हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया, जो संवेदनशील प्रशासन और समयबद्ध सेवा प्रदाय का सकारात्मक उदाहरण ग्राम कोटाडोल निवासी हेमंत कुमार ने सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय कोटाडोल में आवेदन प्रस्तुत किया था। उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा उसी दिन आय प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें प्रदान किया गया। आवेदन के दिन ही प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से हेमंत कुमार को न तो लंबा इंतजार करना पड़ा और न ही दस्तावेज प्राप्त करने के लिए बार-बार तहसील कार्यालय आने की आवश्यकता पड़ी। सेवा सेतु की इस सुविधा से उनके समय और श्रम की बचत हुई।आय प्रमाण पत्र विभिन्न शासकीय योजनाओं, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश संबंधी सुविधाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। समय पर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने से कई बार नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों की त्वरित उपलब्धता नागरिकों के लिए राहतकारी साबित हो रही है। हेमंत कुमार को उसी दिन आय प्रमाण पत्र मिलने से आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।सेवा सेतु पहल का उद्देश्य शासकीय सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच आसान बनाना तथा आवेदन से लेकर निराकरण तक की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है, क्योंकि आवश्यक दस्तावेजों के लिए बार-बार शासकीय कार्यालयों तक आने-जाने में समय और धन दोनों खर्च होते हैं। आवेदनों के त्वरित निराकरण से नागरिकों को इन परेशानियों से राहत मिल रही है।
Post Views: 2