मनेंद्रगढ़ एमसीबी जिला के ग्राम देवाडांड कोचका में तहसीलदार द्वारा बिना नोटिस घर तोड़ने के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा अनिश्चित कालिन धरना प्रदर्शन जारी

( संवाददाता विजय मराबी द्वारा )

देवाडांड, खड़गवां एमसीबी छत्तीसगढ़,17 नवंबर 2026 दिन मंगलवार, जिले के भीतर बहुचर्चित खड़गवां तहसीलदार द्वारा एक आदिवासी समुदाय के पटेल रामदवन ऊईके के तीन पीढ़ी से काबिज शासकीय भूमि में निर्मित 2 मकान को बिना किसी नोटिस दिये जमींदोज कर देने की गंभीर मामला आया है। इस मामले को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा घटना स्थल में 15 नवंबर से अनिश्चित कालिन धरना प्रदर्शन जारी है। आज इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह आज धरना स्थल पर पहुंचे। जिनका पार्टी कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया गया। डॉ उदय ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा,कि आखिर इस देश में हमारे साथ क्या हो रहा है। सबसे दुःख इस बात का है। आज सबसे ज्यादा चोंट केवल आदिवासी समुदाय को पहुंचाया जा रहा है। जिसे रोकना हमारा दायित्व है। उन्होंने किराये का मकान एवं पराया दूध महंगा सौदा होता है। इसलिए लोकतंत्र में वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। आज हमें अपने समाज की एकता को पहचानना होगा। आगे कहा भाजपा कांग्रेस पार्टी मूलनिवासी समाज में कभी नेतृत्व पनपने नहीं दिया। इस समाज की मनोबल तोड़ दिया। इसलिए आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में ही सबल नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने कहा हमारी आंदोलन जब तक जारी रहेगा, जब तक न्याय नहीं मिलेगा।