आदित्य उदय (बी ई मायनिंग) प्रतिनिधि
कोरिया छत्तीसगढ (GCG NEWS) जिले के जनजाति बाहुल्य इलाको में क्षेत्रीय बेरोजगारो को रोजगार मूलक योजनाओं से जोडने के लिये उद्यमिता विकास की ओर से खड़गवां जनपद पंचायत मुख्यालय के सामुदायिक भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में अंचल के सैकड़ों शिक्षित वेरोजगार युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं आयोजित कार्यक्रम उद्योग विभाग के जी एम श्री बड़ा, जिला उधोग अधिकारी एस के भार्वे खादी ग्रामोदद्योग दीपकसिंह , उद्योग मैनेजर फुलेल सिंह मरकाम, बीआर निकुंज, श्री साहू एवं जिला अन्त्यावसायी अधिकारी श्री देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित बेरोगगारो को रोजगार से जुड़े पहलुओं पर मार्ग दर्शन दिये।