केल्हारी जनकपुर मार्ग में दो वाहनों के टकराने से परखच्चे उड़े, एक सुरक्षित एक घायल।

(अरविंद कुमार सोनी ब्यूरो चीफ )

कोरिया (GCG NEWS)

जिले के केल्हारी सर जनकपुर मार्ग घोवाताल केपास स्विफ्ट डिजायर और मारुति ओमनी की भिड़ंत हो गया।सूत्रों के मुताबिक ओमनी चालक तेजी से विपरीत दिशा में आकर गलत साइड जा कर सीधे स्विफ्ट कार को मारी ठोकर मार दिया।जिससे  दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। तथा वाहनों को काफी हुआ नुकसान हुआ। ओमनी चालक गाड़ी के भीतर फंस गया था , वहीं कार चालक ग्रामीण बैंक मैनेजर सुमित केशरवानी एयर बैग से सुरक्षित बच गया। किसी प्रकार  ओमनी ड्राइवर को बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सालय जनकपुर भेज दिया गया। यह की सड़क की चौड़ाई छोटी है। सड़क के दोनो ओर गड्ढे है,यही कारण है कि कोई सड़क से नीचे वाहन उतारना ही नही चाहता । प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।