बिलासपुर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का केंद्रीय पदाधिकारियों का हुआ बैठक, जिस कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मरकाम ने संगठन को सता तक पहुंचाने पर दिया जोर, सीधी लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश।
बिलासपुर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का केंद्रीय पदाधिकारियों का हुआ बैठक, जिस कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मरकाम ने संगठन को सता तक पहुंचाने पर दिया जोर, सीधी लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश।
बिलासपुर छत्तीसगढ़, 16 जून 2024, गोंडवाना उदय न्यूज,
आम तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सक्रिय राजनैतिक दल के रुप में जाना जाता है। पार्टी द्वारा बीते लोकसभा चुनाव की समीक्षा को लेकर जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को बुलाया गया था। जिस बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिस दौरान छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख रुप से भाजपा वरिष्ट तथा 15 वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी में एक पदाधिकारी रहे एवं पूर्व राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह जो बीते लोक सभा चुनाव सीधी से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी खड़े थे।जिन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के इस बैठक में शामिल हुआ।
इस दौरान प्रेस वार्ता के माध्यम से गोंडवाना उदय न्यूज द्वारा एक पूछे गए सवालो के जवाब में पूर्व राज्य सभा सांसद ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्य भारत में एक सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन अज्ञानता गरीबी बेगारी के कारण गैर राजनीतिक दलों के लोग इनका फायदा उठाते हैं। उन्होने कहा पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को रचनात्मक कार्यों से लेकर पार्टी फंड पर जोर दिया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों के बीच गोंडवाना की सदस्यता अभियान चला कर आने वाले चुनाव के लिए फंड व्यवस्था करने की आवश्यकता है। जिसे हमें पुरा करना है। वहीं अंत में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा हमारे पार्टी सबको मिलजुल कर बेहतर काम करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में पार्टी द्वारा देश के भीतर विधान सभा उप चुनाव तथा अगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती चुनाव को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने फिलहाल चुनावी रणनीति को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दिया है। मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधान सभा उप चुनाव तथा महाराष्ट्र एवं झारखंड को लेकर अभी पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों कहा हमें उप चुनाव को हर हाल में जीतना है जिसके लिए हमारी हमारी चुनावी जमीनी लड़ाई तेज रफ्तार से दौड़ लगानी होगी।
आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, बलबीर सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नंद किशोर राज, संतोष चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों, मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, सीधी लोकसभा के प्रत्याशी एवं पूर्व राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।