जिलिबांध/ पोडी बचरा/ कोरिया 5 जून 2024, आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं गोंडवाना उदय/GCG न्यूज के संस्थापक डॉ एल एस उदय सिंह ने आज पौधा का रोपण करते हुए कहा है, दुनियां में वृक्ष ही मानव जीवन का आधार है। जिसे सहेजना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा, आज बढ़ती जनसंख्या जिसका दबाव जंगलों पर बढ़ रही है। लोग तेजी से जंगलों को उजाड़ रहे हैं। पर आज लोग जंगलों को सहेज नहीं पा रहे हैं। अमूमन ग्लोबल वार्मिग धरती की तापमान तेजी से बढ़ रही है। उल्टे विकास के नाम पर औद्योगिक घराने के लोग जंगलों को तहस नहस कर रहे हैं। सरगुजा में आदानी एक उदाहरण है। आज तकलीफ देह सवाल यह है, कि देश के ग्रामीण इलाकों में शादी विवाह रस्म रिवाजों में भी मंडप के नाम पर अधखिले पेड़ों को काट कर जिस कदर पौधो को बढ़ने से रोक रहे हैं, बदले में कोई वृक्ष लगाना नहीं चाहते। जो आज हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उल्टे वनों के सुरक्षा के नाम पर झूठे चरवाहों ने जंगलों को ठूठ में तब्दील होने से नहीं बचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कटते जंगलों के कारण अल्प वर्षा बढ़ती तापमान सबसे बड़ा वजह है। इसलिए हम मानव जाति के लोगों को जंगलों की संरक्षण अहम जरूरी है। और द्रुत गति से पेड़ पौधो को लगाना चाहिए। और सोचना चाहिए जंगल है तो हम हैं।