तेज गर्मी तथा तालाब पोखर में पानी सूखने से ग्रामीणों के निस्तार तथा मवेशियों के पीने का भीषण समस्या।

विशेष संवाददाता द्वारा

पाली कोरबी ,(छत्तीसगढ़) गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप, 1 जून 2024  कोरबा जिले के उत्तरी सरहदी गांवों के पाली जहां के गरीब तथा विशेष संरक्षित पंडो आदिवासी आज भी जिनके बिजली बत्ती तो दूर ठीक से चिमनी जलाने की कुबत नहीं दिखता, जो केवल सरकारी चावल के आस में जिंदा हैं।

सरकार करोड़ों अरबों इन वर्गो की भलाई के लिए विश्व बैंक से ऋण लेकर मौज उड़ाये लेकिन इन वर्गो की जिन्दगी नहीं सवर सकी हमारे प्रतिनिधियों ने इनके घरों में इनके ही मार्फत तश्तीफ किया लेकिन दुर्भाग्य है कि इनके घरों में कब की बुझी कुछ राख की ढेर के अलावा कहीं कोई चावल दाल नजर नहीं आता।

हमारे प्रेस के चीफ एडिटर डॉ एल एस उदय सिंह जिन्होंने इनकी व्यथित हालात की मुवायना अत्यंत दर्दनाक मंजर से कम नहीं था। यह बस्ती दो पहाड़ी नुमा क्षेत्र जो ग्राम पंचायत पाली के अंतर्गत आती है।

स्थानीय सरपंच सचिव को तत्काल इन गरीब आदिवासी समुदाय के पण्डो बैगा का हितो  की संरक्षण के लिए कदम उठाना चाहिए।