कोरिया जिले के ग्राम पंचायत शिवपुर में कब्बडी प्रतियोगिता आयोजित

GCGNEWS  कोरिया,छत्तीसगढ़

(अमित उदय –  ब्यूरो चीफ कोरिया)

प्रदेश के उतरी सरहदी जिला कोरिया जो जनजाति बाहुल्य इलाका है। जहां पर कब्बडी प्रतियोगिता के लिए जिले भर में ग्राम पंचायत बरदर आश्रित ग्राम शिवपुर अब दर्जा प्राप्त ग्राम पंचायत है। कुल मिलाकर जनजाति बाहुल्य यह पंचायत के अधिकांश नवयुवक राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं।और अंचल का गौरव को बढाये हैं। नतीजतन उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से जुड़े सैकड़ो युवक बरदर, शिवपुर, गिद्धमुड़ी सहित खड़गवां जनपद पंचायत क्षेत्र आसपास के जो देश के कोने कोने में भारतीय रिजर्व पुलिस के अलावा भारतीय  फौज में भारी तादाद में सेवारत है। आज इस ग्राम पंचायत बरदर के आसपास कब्बडी प्रतियोगिता में कोरिया जिले अपना अलग पहचान है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत शिवपुर बरदर में सैकडों गांव के प्रतियोगियों ने भाग लेकर इस कब्बडी  प्रतियोगिता का रौनक बढ़ा दिया है।