मनेंद्रगढ़ एमसीबी, छत्तीसगढ़, गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप, 30 सितंबर 2023, आज वन विभाग द्वारा जंगलों की घेराई के लिए मनेंद्रगढ़ की ओर से आ रहा एक पिकप कोथारी के गहिरगाड़ पुल में गिर गया। उक्त पिकप में बहुत सारा कम से कम 50 बाउंड्री तार का गट्ठे लद थे। जिसके कारण अनियंत्रित होकर पिकप तथा ओवरलोड के कारण नीचे की ओर खाई में गिर गया। गाड़ीका ड्राइवर जान बचाने के चक्कर में गाड़ी से कूद गया जिससे ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ है। जानकारी की मानें तो ग्राम पंचायत कोथारी आसपास जंगल विभाग द्वारा फेंसग घेराव का काम चल रहा है। इस कारण जंगल विभाग के अध्यक्ष बाउंड्री तार मंगवाए थे, इस पूल में बहुत घाट हो जाने कारण बहुत सारी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर होना चाहये । जिसे जल्द से जल्द इस पूल को अच्छे से बनवाया जाए। जिससे किसी प्रकार का कोई दुर्घटनाएं इस स्थान पर ना घट सके।