गोंडवाना जर्नलिज्म ऐशोसियेशन का मनेंद्रगढ़ रेस्ट हाऊस में हुआ न्यूज ब्यूरो प्रमुखों का बैठक

(भीमसिंह पोया ब्यूरो चीफ द्वारा)

मनेंद्रगढ़, एमसीबी, छत्तीसगढ, गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप 29 सितंबर 2023, बीते दिनों गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप के संस्थापक संपादक डॉ एल एस उदय सिंह ने द्वारा अगामी राजनैतिक परिदृश्य को मद्देनजर गोंडवाना उदय न्यूज से जुड़े जिले के सभी प्रेस प्रतिनिधियों का मनेंद्रगढ़ स्थित रेस्ट हाउस के सभा कक्ष में बैठक लिया लिया। जिस कार्यक्रम में न्यूज के चीफ एडिटर डॉ एल एस उदय ने सभा कक्ष में बैठे सभी प्रेस प्रमुख संवाददाताओ को निर्देश दिया, और कहा कि मीडिया की गरिमा और हैसियत को समझें। तथा निर्भीक होकर निष्पक्ष खबर लगाएं। किसी प्रकार से भ्रमित या बिना किसी तश्तिक एवं बिना जांच परख के कोई भी समाचार न लगाएं। आने वाले विधान सभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारो से उनके जीवन से जुड़े सभी वैचारिक पहलुओं को लेकर उनसे व्यवहारिक रूप से परिचर्चा करें, जो लोक हित में महत्त्वपूर्ण हो। जिससे जनता को उनसे प्रेरणा मिले कि लोकहित में तथा हमें भविष्य में जन समस्याओं से उनका सहारा मिले। मुख्य रुप से इस कार्यक्रम में गोंडवाना उदय CGG न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ भीम सिंह पोया, जिला न्यूज संवाददाता कु हंसवती श्याम, ब्लॉक न्यूज संवाददाता फुलकुंवर ओरकेरा,ब्लॉक खड़गवां ब्यूरो चीफ संतोष सिंह नेटी खड़गवां, न्यूज संवाददाता कु सुशीला मरकाम, केल्हारी न्यूज संवाददाता सीता राम मरावी, कृपाल सिंह श्याम न्यूज संवाददाता नागपुर कई नए प्रशिक्षु पत्रकार शामिल हुए।