देश में समान नागरिक संहिता बिल का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया पूरजोर विरोध, आदिवासियों को प्रदत सवैंधानिक अधिकार हो सकता है खत्म। मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

     (भीम सिंह पोया ब्यूरो चीफ मनेंद्रगढ़)

मनेंद्रगढ़  छत्तीसगढ़ / गोंडवाना उदय/  GCG NEWS ग्रुप 10 जुलाई 2023, आजादी के बाद आपने देखा है यहां के आदिवासी समुदाय सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन चाहती है। आज आदिवासी वर्गो के प्रति सरकार की घटिया सोच है। इसलिए आदिवासी समाज आगे नहीं उठ सकते। आज थाना अदालत जहां भी देखो गांव के लोग ही नजर आते हैं। आज सरकार दूसरों को बेईमान बनाने के पूर्व लोगों को ईमानदार व्यक्ति क्यों नहीं बनाता। इसलिए आज जहां पर कानून व्यवस्था है हम अपना अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।

उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने पार्टी द्वारा देश में समान नागरिक संहिता बिल लागू करने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कहा। उन्होंने देश के भीतर समान नागरिक संहिता जैसे बिल यदि भारत सरकार के विधि मंत्रालय द्वारा लागू होता है तो, पूरा संदेह है कि लगभग तीस करोड़ आदिवासी समुदाय से जुड़ी आबादी की प्रदत सवैधानिक अधिकार समाप्त हो सकती है। जिनका भारतीय सविधान से मिले सवैंधानिक अधिकार के तहत अनुच्छेद 13 (3) क जिसमें विधि का बल निहित है। जिसमें नेग दस्तूर परंपरा आदिवासियों समुदाय को विशेषाधिकार है, खत्म हो सकता है। वहीं भू राजस्व संहिता 1959 के तहत धारा 170 ख के तहत आदिवासियों की भूमि वापसी संबंधी बने कानून भी समान कानून लागू होने से मिट सकता है। वहींं आदिवासी सामाजिक परंपरा के अनुरूप होने वाले शादी विवाह रस्म रिवाज खत्म होने का संदेह निर्मित है। जिसका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विरोध करती है।

इस समान नागरिक संहिता बिल लागू करने के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओ ने बडी संख्या में हिस्सा लिया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय सिंह सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मरावी, अमर सिंह परस्ते संभागीय मंत्री सरगुजा, गोंडवाना महा संघ के जिला अध्यक्ष श्री भीम सिंह पोया, गुरुज लाल नेटी, मो इस्माईल खान अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सुखु धुर्वे, अध्यक्ष शहर चिरमिरी, सूरज पोयाम, विजय सिंह मराबी अध्यक्ष ब्लॉक खड़गवां , दिनेश कुमार आयाम, सोनकुवर मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़, यादव दादा,  विजय गौड़ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित तपेश्वर मरावी, अनुरूप नेताम नागपानी अध्यक्ष, सत्य नारायण नेटी लाला भूकभुकी, धरम राज मरकाम, गुलाब सिंह कमरों कोडांगी, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विरोध प्रदर्शन के बाद पार्टी जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने सभी क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगाह किया कि 17 जुलाई 2023 को जिले भर के तहसील मुख्यालयों में तथा कई अन्य विभागों द्वारा आदिवासियों के साथ जो अत्याचार का मामला सामने आया है। जिसे लेकर दिनांक 17 जुलाई को मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के सामने कुछ मुद्दों को लेकर प्रदर्शन का शुरुआत करते हुए जिला मुख्यालय में जिला कलेक्टर को आदिवासी हल्का में भूमि अधिग्रहण से लेकर कई अन्य मुद्दों को लेकर जन आंदोलन करने का आव्हान किया है। जिसमें सभी क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए कहा है।

 

23:21