गोंडवाना राज चिन्ह से अंकित समकालीन महल तुम्मान का किला आज उपेक्षा का दंश भोग रहा है,गोंडवाना के निजी शोधवेता गणेश मरपची ने सरकार के प्रति जताया विरोध।

       (मुख्य संपादक की ओर से विशेष) 

कोरबा/ छत्तीसगढ/ गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप ऑफ इंडिया 2 जुलाई 2023, यूं तो कालांतर में हर शासको ने अपने साम्राज्य विस्तार के लिए दूसरे राजाओं के गढ़ किला को नष्ट करने में आनंद महसूस करते थे। और अपने राज्यों की जड़े मजबूत करते थे। उसी प्रकार देश के भीतर गोंडियन मूल निवासियों जिनका गढ़ किला मौजूद था, आक्रांताओं ने जिनका गौरवपूर्ण इतिहास को छिन्न भिन्न कर दिया। जबकि आज पग पग पर गोंडो की सभ्यता संस्कृति बिखरी पड़ी है।

 1जुलाई 2023 को गढ़ी पूजा के अवसर पर पहुंचे गोंडवाना का निजी शोधवेता वरिष्ठ पदाधिकारी गणेश सिंह मरपची जिनके मुताबिक प्राचीन ऐतिहासिक काल में छत्तीसगढ का राजधानी स्थल यही तुम्मान है। अमूमन यह गोंड राजा तुम्मा शाह के नाम पर यह तुमान गांव आज भी प्रसिद्ध है। जिसका विश्व इतिहास में आज कोई मिशाल नहीं, जिसे हमें संजोए रखना है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि कलम के धुरंधरों ने कभी गोंडवाना के राजा महाराजाओं के स्थापित गढ़ किला इतिहास के बारे में नहीं लिखा। लिहाजा आज के पीढ़ी गोंडवाना का इतिहास क्या है नहीं जानते। मूल कारण यही है जो अपना इतिहास नहीं जानता, सिर झुका लेता है। यदि गोंड सचमुच में जानते तो दिल्ली के तख्त पर राज करते। और यही कारण है कि गैर जमाती शासक वर्गो ने इन्हें अलग अलग जातियों में विभाजित कर सर्वनाश करने में तुले हैं।

इस गढ़ी देव पूजा कार्यक्रम के दौरान मुख्य मार्ग से सटा एक स्थल में बूढ़ादेव पेन शक्ति स्थापना किया गया। उसके बाद एक सामाजिक गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम जिन्होंने अपने आसंदी से बेहद सरल शब्दों में लोगों को समझाते हुए कहा कि, यह देश हमारा है दुःख है आज इस समाज में चेतना नहीं आई , क्या आपको अपमानित जीवन स्वीकार है, नहीं।इसी उद्देश्य को लेकर हम समाज में आए हैं। हमें जिज्ञाशा हुआ कि समाज सेवा करना है। इसलिए हम टूटे फूटे लोगों को बुला कर बैठक लेते रहते है। जिस प्रेरणा से लोग सम्मान के साथ जी सकें।

उन्होंने कहा, हमें आज बेहद दुःख और गुस्सा आता है कि पांडवों ने पत्नि हारा तो सिर झुका लिया, पर आपने क्या हारा, यही कि चुनाव आता है, तो भाजपा कांग्रेस के दलालों से 20 -20 रूपये की चपटी लेकर बिक जाते हो। लिहाजा बीते चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के 90 विधान सभा में एक भी विधायक नहीं बना पाए। उन्होंने कहा इस बात से जरूर क्रोध आता होगा पर सत्य को कहना पड़ता है। हमारे लोगों के मीठी बातों में इतना जहर भरा होता है कि भाजपा कांग्रेस के दलालों के बातों पर भरोसा किए, पर अपनो पर नहीं। लोग मान सम्मान सब बेच दिए। वहीं दूसरे लोग कहते हैं कि चुनाव के समय।ये वही लोग हैं जिन्हें भेड़ बकरी जैसे खरीद लो। पीड़ा होती है कि लोग आपस में लड़ते रहते हैं। और थाना अदालत में दिखते हैं।

उन्होंने कहा इस भूल भुलैया में न रहें लोग कहते भाजपा कांग्रेस में आ जाओ। आज देश का अधिकांश पूंजी कर्मचारी अधिकारी और दलालों के हाथों जा रही है। आज आप अपने बच्चों को पढ़ा नही पा रहे हैं। आज इस देश में मानवता होता तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। इसलिए आपमें मानवता जगाने आए हैं। यदि दादा हीरा सिंह मरकाम जी के प्रति सच्ची स्नेह होगा तो आप जरूर साथ देंगे। और गोंडवाना का विधायक और गोंडवाना का सरकार बनायेंगे।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री,गोंडवाना उदय न्यूज के संस्थापक डॉ एल एस उदय सिंह ने कहा कि हमारा तुमान गांव का इतिहास गवाह है कि गोंडवाना साम्राज्य कालीन यह महल साक्षी है, कि हमारा इतिहास कितना खूब सूरत था, लेकिन आज आपके चेहरों से लगता है कि आपका वर्तमान कैसा है। उन्होंने जोर देकर कहा हम कोई भीरू जमात नहीं है। ये हमारा इतिहास है। तुमान यह एक प्राचीन किला तथा ऐतिहासिक धरोहर है, जहां गोंडवाना साम्राज्य का राज चिन्ह आज भी यहां गढ़ी में मौजूद है देख सकते हैं। गर्व है कि आप सभी पूर्वजों का यह किला को देखना चाहिए। वहीं आज भी पहाड़ों में बड़े बड़े बांध बिजली परियोजना हमारे बदौलत है। विडंबना है कि गोंडवाना का 18 सौ वर्षो की विरासत को मिटाया गया, तो सबसे पहले हमारा शस्त्र शास्त्र भाषा धर्म संस्कृति और खजाना छीन लिया और मिटा दिया गया। आज हम विपत्ति के कारण चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इसलिए आज भले आधा पेट खाकर रह लेंगे वहीं हम अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे। ऐसी आपमें सोच हो। आज शराब पीने से हम बने नहीं बल्कि लूट गए इसलिए संकल्प लीजिए कि हम शराब नहीं पियेंगे। उन्होंने कहा इतना कर तो यह देश आपका होगा। आज सरकार विशेष कानून सिविल कोड लाने जा रही है। यदि ऐसा समान कानून दुर्भाग्य से सदन में पास हो गया तो आप का सवैधानिक और मौलिक अधिकार खत्म हो जाएगी। इसलिए इसका पुरजोर विरोध होना चाहिए। वहीं गोंडवाना के शोधकर्ता विचारक गणेश सिंह मरपची ने कहा 80 शंभू के काल खंड में 30वें राजा तुम्मा शाह था जिसके नाम पर यह तुमान गांव का नाम पड़ा। हमे अपने इतिहास की खोज करने की जरूरत है।

तुमान स्थित गोंडवाना का प्राचीन मंदिर कहें या किला गोंडवाना राज चिन्ह जगह जगह मौजूद है। जिसे गोंडवाना उदय न्यूज के टीम ने प्रकाश में लाया है। लेकिन पूरातत्व संरक्षण के अभाव के कारण जर्जर होते जा रहा है।

 पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह नेटी,पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह मरकाम सहित सुरेश सिंह पोर्ते, शिवराम मार्को अध्यक्ष पसान सभी पार्टी पदाधिकारियों ने इस सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा पवन सिंह जिला पंचायत सदस्य सहित गांव का बैगा पटेल सरपंच सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

 

11:41