(विशेष संवाददाता)
चिरमिरी एमसीबी छत्तीसगढ़/गोंडवाना उदय/ GCG न्यूज ग्रुप ऑफ इंडिया, 25 मार्च 2023, आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम हल्दी बाड़ी चिरमिरी में आयोजित किया गया।जिस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह का स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। फिलहाल डा उदय सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर कार्यालय से चिरमिरी आए थे। गौरतलब स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों से अपने अनौपचारिक चर्चा के दौरान पार्टी के वरिष्ठ एवम पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डा एल एस उदय सिंह ने अपने आसंदी से कहा कि हम भाजपा और कांग्रेस पार्टी की क्या बुराई करेगें इनके षडयंत्र को पूरे दुनियां के लोग जानते हैं। इनकी झूठ बोलने की संस्कृति है, इनकी सारी प्रक्रिया को हम अच्छी तरीके से जानते हैं। इसलिए आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की पहली लडाई है कि हम गरीब क्यों? हम जानते हैं कि आज आपका साथ देने वाला कोई नहीं है। वहां तक यहां का मुख्य मंत्री भी नहीं है। आज सरकार भोले भाले गरीब आदिवासियों को शराब पीने का छूट दिया पर पीने के बाद हुए कत्ल आम की छूट नहीं बल्कि सजा दिया। क्या यही सच्ची न्याय व्यवस्था है। इन्हीं नीतियों के जाल में फंसता हुआ गरीब आदिवासियों को सरकार आज जेल के कटघरे में ला कर झोंक दिया है। हम राजा महाराजा के औलाद हैं क्यों डरें, इस देश को डुबाने वाला कांग्रेस और भाजपा है। डॉ एल सिंह ने कहा हमारी पार्टी जन तांत्रिक अधिकारो के लिए सक्रिय है। आज मूल निवासियों की आर्थिक चिंतन और राजनैतिक चेतना तथा उनके संवैधानिक और नैतिक अधिकार दिलाने के लिए हमारा संघर्ष पूरे देश में है। उन्होंने कहा सतारूढ़ राजनैतिक दलों ने अपने सवैंधानिक और नैतिक दोनों ही प्रकार की अधिकारो को खो दिया है। जो धूर्तता की राज नीति करना चाहती है। जिनके अलोकतांत्रिक और धर्मांध ताकतों के चेहरे खोदे जाएं तो इस काले दिन के बाद जब गोंडवाना का सूरज निकलेगा तो इनके चेहरों को अच्छी तरह से उजागर करेगी। डा उदय ने कहा कि ये दोनों पार्टियों के नेताओं के दिमाग से कहने और दिल से सुनने का सिलसिला बडी खतरनाक होते जा रही है। आज कानून जहां पर है अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा ये उल्टे नापने वाली सरकार जो आजादी की लड़ाई लड़ने वाले कुछ लोगों को नौकरी दिया। लेकिन मूल निवासी जो कड़ी मेहनत किए जिन्हें नौकरी न देकर तीसरी व्यवस्था के तहत शराब पीने की छूट दिया, जिससे शराबी लोग अपने इज्जत और आबरू के बारे में न सोच सके।
इस आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एम सी बी जिला अध्यक्ष श्री केवल सिंह मरकाम जिन्होंने पार्टी संगठन को शहरी धरातल में मजबूत करने को कहा तथा उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राजनैतिक उद्देश्यों और सिद्धांतों के प्रति लोगों को जागरूप करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही। वहीं शेख इस्लाम पूर्व पार्षद बड़ी बाजार तथा नगर अध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ चिरमिरी जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर व्यापक प्रचार प्रसार करके 2024 में मनेंद्रगढ़ विधान सभा गोंडवाना की परचम लहराने की बात कही जिसका सभी वर्गो के पदाधिकारियो ने खुशी जताया और कहा जब से जागे तभी सवेरा आज का दिन पल पल अब अब गोंडवाना के लिए समर्पण भाव से काम करेगें। अब हमें भाजपा कांग्रेस का परवाह नहीं गोंडवाना की सरकार बनायेंगे।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेख इस्माईल, नगर अध्यक्ष चिरमिरी, विजय गौड़ ब्लॉक प्रचार मंत्री खड़गवां, राजेंद्र सिंह ब्लॉक सचिव, देवदास नगर कार्यवाहक अध्यक्ष चिरमिरी, जाहिर अहमद सलीम नगर कार्यालय प्रभारी, विजय विश्वकर्मा नगर संगठन मंत्री, सुभाष श्रीवास्तव ब्लॉक महामंत्री, सुखु धुर्वे शहरी नगर प्रभारी, राम बाबू विश्वकर्मा नगर कोषाध्यक्ष, राम किशुन नेटी जिला महामंत्री एम सी बी, कृपाल सिंह श्याम लोहारी, सभी लोगों ने पार्टी हित अपनी अपनी विचार व्यक्त किया। और आने वाले समय प्रति माह समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया।