कवर्धा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्त्ताओ की कथित गिरफ्तारी पर नि:शर्त रिहाई की मांग को लेकर पार्टी द्वारा मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भीमसिंह पोया ब्यूरो चीफ द्वारा 

मनेंद्रगढ़ ११मार्च २०२३,GONDWANA UDAY/ GCG NEWS GRUP INDIA, जिला कवर्धा में एक बैगा द्वारा जो महाकाल बता कर एक सामाजिक झंडे की अपमान किया था। जिस कृत्य की विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के स्थानीय कार्यकर्त्ताओ ने बार बार पुलिस से उचित कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया था। स्थानीय पुलिस मामले स्थिति की गंभीरता को नजरंदाज कर दिया था। और 3 मार्च को इसी तथ्य पर उपजी विवाद पुलिस के लिए जख्म में खाई पैदा हो गया। लिहाजा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्य कर्ताओं द्वारा पूर्व से निर्मित देव ठाना जहां एक सामाजिक झंडे को तिवारता कोरबा जिले का निवासी जो महाकाल का भक्त जो बैगा गुनिया है,  फिलहाल जिसे एक सरकारी कर्मचारी बताते हैं। जिसके द्वारा वहां जाकर एक सामाजिक गोंडी सप्त रंगी झंडे को कुचल दिए जाने की जानकारी है। जिससे स्थानीय लोगों में धीरे धीरे असंतोष की आग धधक रहा था कि उक्त तिथि को स्थानीय गोंड आदिवासी लोगों और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा सामाजिक झंडे को अपमान करने वाले पर कार्यवाही को आमने सामने हो जानें से मारपीट हो गई थी, जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 200से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया था, दुसरे दिन  करीब 60 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर रिमांड में ले लिया गया शेष कार्यकर्ताओ को छोड़ दिया गया, इस घटना को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया था।

उसी के परिपेक्ष्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला ईकाई मनेद्रगढ़ में पदस्थ कलेक्टर पी एस ध्रुव को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह के अतिथ्य में पार्टी जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन सौंपी गई। तथा प्रशासन से गिरफ्तार सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को नि:शर्त रिहाई की मांग किया गया।

इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने ज्ञापन सौंपने के बाद अपने संबोधन में जन आंदोलन में आए सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ को बड़ी गंभीरता के साथ पार्टी महामंत्री डा उदय ने कहा कि यह जो हल्का है पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र है जहां अनूसूचित जनजातियो के कल्याण के लिए पृथक से कानून व्यवस्था शासित होता है। जिन वर्गों के लिए विशेष संवैधानिक अधिकार प्रदत है। विडंबना है कि जिन्हें जिनका अधिकार नहीं मिलता परिणाम स्वरुप यह लड़ाई आज सड़को पर है। वहीं भोले भाले आदिवासियों की अज्ञानता ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। जो आज आदिवासियो के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। जिन वर्गों के समग्र विकास के लिए जिनके जनसंख्या के अनुपात में इनके शिक्षा चिकित्सा कुपोषण की स्तर मे बदलाव के लिए विश्व बैंक से सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा मूल भूत के रुप में हरेक पंचायतों में बजट राशि आती है, आखिर इन वर्गों की जिंदगी क्यों नहीं संवर पा रही है। सबसे बड़ी दुखद पहलू है, इस बात को हमें समझना होगा। आजादी के 75 साल बाद भी आदिवासियों की रुख को सरकार नहीं समझ पाई है। और इन वर्गों के हितों की छोटी छोटी बातों को सरकार पेंचदार बना देती है। आज एक ओर गैर जनजाति समुदाय के लोगों को आदिवासी की सूची में शामिल कर रही है वहीं दूसरी ओर इन वर्गो की जनसंख्या की अनुपात में आरक्षण न देकर दो आयाम दर्जे का नागरिक के रुप में व्यवहार कर रही है जिसका हम भर्त्सना करते हैं। और सांवैधानिक तौर पर अपने प्रदत अधिकारों की मांग करते हैं। डा उदय ने कहा कि आने वाले 2023 – 24 चुनावी राजनीति दौर में अनूसचित  क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा की दादागिरी खत्म कर देंगे। इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को जमीनी तौर पर हरेक बूथों में कार्य करने की बात कही है। वहीं पुलिस द्वारा शराब की अवैध कारोबार की झूठी इल्जाम लगा कर गरीब आदिवासियों के साथ जो लूट पाट की शिकायत बढ़ी है जिसका हम घोर विरोध करते हैं। तथा अनूसूचित हलकों में सवैधानिक तौर पर मद्य निषेध की अनुज्ञा पत्र जारी है नियम संगत पालन हो। वहीं गरीब आदिवासीयों की भूमि की अवैध अंतरण 170 ख के तहत आदिवासीयों की भूमि लौटाने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को है। जिसमे प्रशासन हरकत में आए और गरीब आदिवासीयों की भूमि वापस कराने में मददगार बने। अब आदिवासी समुदाय बहुत सह लिया अब आंदोलन हमारा जीवन का हिस्सा बन गया है।उन्होंने मनेद्रगढ़ स्थित आरक्षी केंद्र द्वारा 4 माह का दुधमुंहे बच्चे सहित एक गोंड जन जाति आदिवासी महिला को दुर्भावना पूर्वक महज 4 लीटर शराब में 10 लीटर बना कर जेल भेज दिए जाने की घटना पर तीव्र आक्रोश जाताया है।पार्टी अनूसूचित क्षेत्रों में इस प्रकार की घटना को बेहद गंभीर मुद्दा बताते हुए शीघ्र जनांदोलन करने की चेतावनी भी दिया गया है।

इस कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष केवलसिंह मरकाम भीम सिंह पोया जिला अध्यक्ष, गो स वि स सहित प्रदेश के महिला मोर्चा के महासचिव रुकमणी मानिकपुरी, अमीर सिंह परस्ते संभागीय पदाधिकारी, इरफान खान संभागीय सचिव, राम सिंह मरकाम वरिष्ठ पदाधिकारी, रनसाय ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र आयाम रामभजन श्याम, युवा जिला अध्यक्ष् सोनकुवर मरकाम महिला जिलाध्यक्ष, सुखलाल मरावी अध्यक्ष जनकपुर सहित हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

 

23:23