ग्राम पंचायतो में किसानों को अमानक नकली खाद वितरण समिति बैमा एवं चिरमी सहित पूरे जिलों में वितरण की संभावना।
मनेंद्रगढ़,एम सी बी छत्तीसगढ़, 15जुलाई 2025, गोंडवाना उदय न्यूज, विशेष प्रतिनिधि द्वारा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि, आज देश में जो भ्रष्टाचार का बबंडर उठा है, जिसका जन्मदाता भाजपा और कांग्रेस पार्टी है। दोनों पार्टी सनसनी खेज पर जिंदा हैं, इसलिए हमें सोए हुए जनता को जगाना होगा। आज यह पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र है जहां सामान्य कानून लाद कर सरकार डंडा चला रही है। यही बात यहां आदिवासी जनता की दिलों दिमाग को कचोट रहा है। यहां आदिवासियों की भूमि क्रय विक्रय शून्य होने के बाद भी सरकार आदिवासियों की भूमि को बेच रही है। यहां की भूमि बिक्री की अनुमति कलेक्टर को नहीं राज्यपाल को है, लेकिन धड़ल्ले से भूमि बिक्री किया जा रहा है। इसी जन समस्याओं सहित नकली खाद किसानों को बेचने का अहम मुद्दा होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में भूमाफियाओं की खुलेआम घुसपैठ, 5वीं अनुसूचित क्षेत्रों में पेशा अधिनियम का पालन न होना, 170’ख’ नियम का सही क्रियान्वयन व पालन न करना, समय व नियमनुसार ग्राम सभा कराने का सही आदेश न करना, टोल प्लाजा महाराज पुर के 20किमी की परीधी से आने वाले सभी वाहनो का टोलटैक्स मुक्त किया जाये,जिले में समस्त किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करायी जाये,पीडीएस राशन दुकानों की वितरण तिथि बढाई जाये, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष पति द्वारा ग्राम पंचायत साल्ही के प्रत्येक कार्यो में बाधा व विवाद उत्पन्न करना,सुशासन तिहार में लगे महतारी वंदन योजना व राशन कार्ड हेतु आवेदनों पर नियम का हवाला देकर कार्ड जारी न करना,वन अधिकार पट्टा के वितरण में गड़बड़ी, मनेंद्रगढ़ नगर में दुकानों एवं मकानों को अवैध घोषित कर तोड़फोड़, जबकि शासकीय भूमि पर पूर्व जनप्रति निधियों व व्यापारियों द्वारा किए गए कब्जों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन की दोहरी नीति को दर्शाता है। इसके साथ ही जिले में लचर स्वास्थ्य सेवाएं, चिरमिरी सहित पूरे जिले के प्लेसमेंट, संविदा एवं अन्य कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबित मांगें, शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण के नाम पर अनियमितताएं, ट्रांसफर में भ्रष्टाचार, जिले में अवैध नशा कारोबार, जगह-जगह पनपते सट्टा-जुआ के अड्डे, महिलाओं की असुरक्षा, नल जल योजना के नाम पर सम्पूर्ण जिले में भ्रष्टाचार, ग्राम दूबछोला,भूकभूखी के बांध निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, ग्राम फ़ुनगा,नेवरी में पुल निर्माण, भरतपुर ब्लॉक के क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, ग्रामीणों को सहकारी समिति से बीज, खाद , यूरिया की कालाबाजारी होना जैसे अनेक जनहित के मुद्दों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एस.डी.एम. कार्यालय में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव सहित,संतोष चंद्राकर, राष्ट्रीय महामंत्री, डॉ एल एस उदय राष्ट्रीय महामंत्री गोंगपा,संजय सिंह कमरो प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दीपक सिंह मराबी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गोंगपा छत्तीसगढ़, हंसवती सिंह श्याम प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन, माया प्रताप सिंह परस्ते , जनपद पंचायत अध्यक्ष भरतपुर जिला पंचायत सदस्य कोटाडोल के प्रतिनिधि राजा गीतगार सिंह आयाम एवं समस्त जनपद सदस्य ,सरपंच , पंच सहित राष्ट्रीय, प्रदेश, संभागीय, जिला व ब्लॉक स्तरीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन सहित स्थानीय पदाधिकारी, सुरेश सिंह आयाम जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, शेख इस्माइल जिला महासचिव एमसीबी, अहिबरन सिंह कुशरो जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एमसी वीर सिंह उईके जिला अध्यक्ष गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन एमसीबी, भीम सिंह पोया जिला अध्यक्ष गोंडवाना सामाजिक महासभा, मनेंद्रगढ़, रनसाय ओरकेरा ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ विक्की दास ब्लॉक अध्यक्ष चिरमिरी,बिजेंद्र सिंह मसराम ब्लॉक अध्यक्ष केल्हारी,सुखलाल सिंह मराबी ब्लॉक, अध्यक्ष भरतपुर, खेलन सिंह कुशरो ब्लॉक अध्यक्ष कोटाडोल,गुलाब कमरो, ब्लॉक अध्यक्ष खड़गवां सहित सैकड़ो पदाधिकारी सहित हजारों लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने की संभावना है।