छिपछिपी निवासी दुर्गा सिंह हत्याकांड के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करेगी झगराखंड थाने का घेराव

      (विशेष क्राइम संवाददाता द्वारा) GONDWANA UDAY NEWS 

एम सी बी छत्तीसगढ़ / 30 जनवरी 2023, झगराखंड थाना क्षेत्र के कोड़ा चौकी अंर्तगत ग्राम छिपछिपी निवासी एक युवक का बीते दिनों 25 जनवरी 2023 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। वहीं अभी तक स्थानीय पुलिस इस घटना में किसी प्रकार से आरोपी को पकड़ने के लिए तह तक नहीं पहुंच सकी है। न हि किसी प्रकार से हत्या जैसे इस घटना की प्रेस नोट सामने आया है। जैसा कि आरोपी हत्या कर प्रयुक्त कुल्हाड़ी को वहीं पर टांग दिया है। इस अंधे कत्ल की जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गया है कि इस संवेदन शील मामले मे पुलिस किसी प्रकार से मामला की गंभीरता को नजरंदाज कर रही है। इस। हत्या जैसे घटना में आखिरकार पुलिस प्रेस नोट जारी करने में क्यों कतरा रही है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय को बताते हुए कहा है कि यदि इस हत्या जैसे घटना में स्थानीय पुलिस संबंधित आरोपी को  शीघ्र गिरफ्तार करने में विफल होती है तो साफ जाहिर है कि अंचल में ऐसी किसी प्रकार की वारदात होती है तो स्थानीय जनता की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग जाएगा । इस संवेदन शील घटना पर पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदयसिंह ने कहा है कि ऐसी निर्मम तरीके से हुई हत्या जैसे घटना में आखिरकार पुलिस की कार्यवाही शिथिल है शीघ्र कार्यवाही होना चाहिए। यदि इस हत्या जैसे मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी न्याय हित में शीघ्र पुलिस थाना की घेराव करेगी।