केल्हारी समीप कछौड के गुडरु नदी में मछली पकड़ने गए बुद्धू अगारिया को एक जंगली जानवर ने काट खाया, गांव में दहशत।

  भीमसिंह पोया ब्यूरो चीफ मनेंद्रगढ़ 

एम सी बी/ छत्तीसगढ़ गोंडवाना उदय न्यूज 4 फरवरी 2023 जिले के वन मंडल मनेंद्रगढ़ अंतर्गत विहारपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कछौड़ गुडरूपारा निवासी बुद्ध अगारिया को एक जंगली जानवर द्वारा मौत के घाट उतार देने से अंचल में दहशत फैल गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी 2023 शाम 4 बजे एक जंगली जानवर बाघ ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया। घायल व्यक्ति घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। सूत्रों की मानें तो ग्राम पंचायत कछौड़ गुडरू पारा निवासी बुद्ध लाल अगरिया उम्र 37 वर्ष, बीते शाम गुडरू नदी मे बंसी से मछली पकड़ने गया था, उसके साथ में उसका चाचा भी था। जो साथ में जाल से मछली पकड़ने गए थे, अपने चाचा से जाल फेकते फेकते  दूर चला गया, जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसका चाचा बुद्धू को खोजने लगे तब तक चाचा पास जाकर देखा। तो बुद्धू को एक जंगली जानवर द्वारा घसीटने का निशान देख कर पीछा करते हुए, बुद्धू को ले झाड़ी की ओर ले जाने का निशान तथा शेर का पंजे दिखा, फिर काफी ग्रामीणों के द्वारा प्रयास करते हुए आसपास जंगलों में खोजने के बाद बुद्धू का शव मिला। वहीं मौके पर वन विभाग तथा केल्हारी पुलिस मौजूद थी, लेकिन  ग्रामीणों मे डर का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है। तथा वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाया जा रहा कि जंगल की ओर न जाएं।