गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का बिलासपुर में हुआ एक दिवसीय दौरा, पार्टी जिलाध्यक्षों का बैठक

             विशेष संवाददाता द्वारा

बिलासपुर गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप इंडिया 20 जनवरी 2023,

यूं तो प्रदेश में एक सक्रिय राजनैतिक दल के रुप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रभावी भूमिका में काम करते नजर आ रही है। हाल में कोरिया जिला पंचायत सदस्य के रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में प्रदेश सतारूढ़ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को पीछे धकेल कर दूसरे स्थान पर आ गई है। वैसे ही प्रदेश के जन जाति प्रभावी इलाके में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की गति विधियां तेज हो गई है। तथा मिशन 2023 को एक लक्ष्य बना कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रमुख नेतृत्व प्रदेश में मुख्यमंत्री की होड़ में सामने हैं। कुछ भी हो लंबे अरसे से पार्टी की गोदी भले ही सुनी है, पर पार्टी की जन आंदोलन मुखर पर है।

हालिया दौर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी संजय सिंह कमरों ने अपने अनौपचारिक चर्चा के दौरान प्रेस को बताया कि सतारूढ़ कांग्रेस और भाजपा ने यहां के मूल निवासियों में कोई नेतृत्व पनपने नहीं दिया, वह चाहे सामाजिक  या राजनीतिक रहा हो,फूट डालो और राज्य करो की नीति रहा हो। जो एक तरफ उपर उठाने की सहारा करते हैं, तो दूसरी तरफ गिराने का इशारा भी करते हैं। अब इनके सहारा और इशारा को मूल निवासी समाज समझ चुकी है। उन्होंने कहा ऐसे जायज और नाजायज सम्मान दिलाने वालों से सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने बिलासपुर स्थित महुआ होटल में आयोजित पार्टी जिलाध्यक्षों की विशेष बैठक में हिस्सा लिया तथा कहा हमारा मिशन 2023 है जिसके लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी डा एल एस उदय सिंह पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री जिन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पार्टी पदाधिकारियों मिशन 2023 के लिए ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर एम सी बी जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम, बलरापुर हीरा सिंह, सहित मुंगेली, बिलासपुर, सुरजपुर, सहित कोरिया के जिला अध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

12:17