गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बैठक हुआ संपन्न बैठक के दौरान नए कार्यकर्ताओं की गई नियुक्ति।।
सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पासल में ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष राम लखन सिंह पोया के नेतृत्व में पासल के बड़ा देव ठाना स्थल पर बैठक रखा गया था गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विस्तार करने तथा संगठन को मजबूती देने के लिए पार्टी के द्वारा नए कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई। और गोगपा के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप सिंह आयम,जग प्रसाद सिंह विजय बहादुर सिंह रामबरन सिंह राम मनोहर सिंह राम नारायण सिंह राजेंद्र सिंह शुकुल सिंह मदन सिंह इंद्रमण पांडो सभी पदाधिकारियों ने मिलकर सर्वसम्मति से नए कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जिसमें कन्हैयालाल श्याम ग्राम पंचायत अध्यक्ष हरि केवल सिंह आयम ग्राम पंचायत सचिव गयादीन प्रोग्राम सक्रिय सदस्य संतलाल सिंह धुर्वे पोलिंग बूथ अधिकारी अजमेर सिंह श्याम ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई।