GCG NEWS भरतपुर, (एम सी बी) 25 अक्टूबर 2022 जानकारी की मानें तो,वन मंडल मनेंद्रगढ़ वन क्षेत्र जनकपुर क्षेत्र अंतर्गत बीट बेलगांव ग्राम पंचायत चरखर पटेल पारा जवाहिर सिंह के घर बगल से लगा हुआ जंगल को अवैध रूप से कटाई किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है की वनरक्षक एवं डिप्टी साहब को फोन से सूचना देने पर भी वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचते। लिहाजा बेखौप जंगल की अवैध कटाई जारी है।