मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना उदय समाचार समूह का एक दिवसीय विशेष कार्यशाला हुआ संपन्न।

 (विशेष न्यूज प्रतिनिधि गोंडवाना उदय)

मनेंद्रगढ़ MCB, छत्तीसगढ़, 20 अक्टूबर 2022, जिला मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में गोंडवाना उदय न्यूज की ओर से विशेष संवाददाताओं का कार्यशाला आयोजित किया गया। जिस कार्यक्रम में समाचार के संस्थापक व संपादक डा एल एस उदय ने पत्रकारिता और दूरसंचार के क्षेत्र में पत्रकरिता  का महत्व विषय पर अपने विशेष संवाददाताओं को गहन अध्ययन के साथ समझाया , तथा खोजी पत्रकारिता बताया। उन्होंने कहा बड़े बड़े राजनेता पत्रकारिता से होकर गुजरे हैं, आपके भविष्य के लिए एक अहम और सुनहरा मौका है। संवाद के माध्यम से समाज में प्रखर पहचान बना सकते हैं। जो समाज सेवा के साथ ही साथ जन कल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा मैंने पत्रकारिता के साथ एक राजनैतिक पृष्टभूमि को अच्छी तरह से जानता हूं। समाज सेवा करना मेरा ललक था, जो आज भी है। हम जानते हैं कि पत्रकारिता देश का चौथा स्तंभ है,आप सबमें यही एक सोच हो, कि हम समाज का आवाज बने तथा जनता की समस्याओं के साथ ही साथ उन अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के संरक्षण के लिए कवच बनें। जिन्हें आप की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में कुछ ऐसे लोग भी अपनी जन समस्याओं को लेकर पहुंचे थे, जिनके मामलो को लेकर गोंडवाना उदय समाचार के प्रतिनिधियों की टीम द्वारा जिला कलेक्टर से मुलाकात कर उक्त मामले पर पर ध्यानाकर्षण कराया।

इस दौरान गोंडवाना उदय समाचार के उप संपादक मनीराम सोनी, मनेद्गगढ़ जिला ब्यूरो चीफ भीम सिंह पोया, शहडोल जिले के संवाददाता अनिमेष सोनी, खड़गवां ब्यूरो विजयसिंह मराबी, तथा संतोषसिंह नेटी, मनेद्गगढ़ सिटी ब्यूरो प्रदीप सोनी, ग्रामीण क्षेत्रों से सावित्री सिंह, विशेष रूप से उपस्थित थे।