मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर GCG NEWS/ 15 सितंबर 2022, बीते दिनोंं नवीन जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित रेस्ट हाउस में गोंडवाना उदय समाचार प्रकाशन समूह एवं जी सी जी न्यूज वेब पोर्टल के संस्थापक एवं प्रधान संपादक डॉ एल एस उदय के निर्देशन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था । अलबत्ता प्रेस जगत में खोजी पत्रकारिता का महत्व विषय पर न्यूज एडिटर डॉ उदय ने न्यूज ग्रूप से जुड़े सभी संवाददाताओं को लिखित रूप से नोट करवाया। तथा कहा कि आज का दौर में पत्रकारिता का मुख्य आयाम खोजी पत्रकारिता है। जो अनसुलझे रहस्यों का पर्दाफाश करना, जो जनता की दृष्टि से दरअसल ओझल होता है। उन्होंने कहा इस दिशा में कार्य करने वाले पत्रकारों को कदम कदम पर कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। जिस समय इंडियन एक्सप्रेस पत्रकार अरुण सोरी द्वारा बोफ़ोर्स घोटाला जो 2001में तहलका के नाम पर प्रसिद्ध रहा है। मसलन रक्षा सौदा तथा रिश्वत घोटाला का पर्दापाश हुआ। लिहाजा सरकार कांप उठी थी। उन्होनें कहा कि खोजी रिपोर्ट यदपि तथ्यों पर आधारित होती है। जो सबसे संवेदनशील विधा है। खोजी पत्रकारिता का समाजिक उतर दायित्व मानवता और समाज महत्वपूर्ण होता है। जो सत्य और न्याय के लिए होता है। उन्होंने उपस्थित संवाददाताओं को कहा कि खोजी पत्रकारिता को अश्लीलता, रहस्य, उतेजना तथा सनसनी से बचना चाहिए। तभी खोजी पत्रकारिता में आप जनता की आवाज बन सकेंगे। इस अवसर कई नये युवा पत्रकारों को उत्कृष्ट लेखन के लिये प्रमाण पत्र व आदेश देकर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में गोंडवाना उदय एवं जी सी जी न्यूज बेव पोर्टल के उप संपादक मनीराम सोनी तथा सी पी सिंह मराबी संभागीय ब्यूरो चीफ सरगुजा, डी पी एस मरकाम ब्यूरों चीफ जिला सूरजपुर, संतलाल उरें ब्लाक सूरजपुर, कु दिलेश्वरी राजवाड़े सूरजपुर, विजय सिंह मराबी ब्यूरो चीफ खडगवां, ज्वालासिंह आयाम संवाददाता जिला दक्षिण क्षेत्र मनेंद्रगढ़ सहित इस कार्यक्रम में कई अन्य नवीन प्रेस प्रतिनिधि शामिल थे।