*योग से तन के साथ साथ मन भी रहता है स्वाथ्य- यादवेन्द्र दुबे*
रामानुजनगर- 22जून 2022 GCG NEWS : स्वामी आत्मनानाद स्कूल भुवनेश्वरपुर में बड़े उत्साह के बच्चों ने योग करके योग दिवस मनाया। सुबह 7.30 बजे ही बच्चे तैयार होकर स्कूल पहुचे और ग्रामवाशियों और अपने शिक्षकों के साथ योग करते हुवे योग दिवस मनाया। योग करते हुवे संश्था के प्राचार्य यादवेन्द्र दुबे ने बच्चों को योग से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराते हुवे कहा कि योग से तन के साथ साथ मन भी हमेशा स्वाथ्य रहता है इसलिए हम सबको सिर्फ एक दिन ही बल्कि हमेशा प्रातः उठकर योग करना चाहिए।उन्होंने जापान के लोगो को योग से लिये लाभ के बताते हुवे समझाया कि लगातार योग करते रहिए। योगाचार्य के रूप में संस्था के शिक्षक संजय साहू,यशवंत पटेल,मंदाकिनी वर्मा और स्वयं प्राचार्य रहे। बच्चों के बीच मे बैठ कर संस्था के सभी शिक्षक और ग्रामवासी भी योग किये ।