कटघोरा वन मंडल के सुर्तरा डिपो के समीप साल वृक्षों को उजाड़ कर कब्जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर गोंडवाना नेता कोराम के नेतृत्व में महिलाओ ने घेरा थाना।

        (विशेष संवाददाता द्वारा)
कटघोरा छत्तीसगढ़ GCG NEWS 1जून 2022 कोरबा जिला के वन मंडल कटघोरा के अन्तर्गत सुतर्रा वन मंडल के डिपो के समीप धनाड्य सेट साहूकारो ने अपने प्रभाव से काली पट्टी सडक मार्ग से सटा हुआ वेश कीमती शासकीय भूमि को राजस्व विभाग के अधिकारियो की मिली भगत से अवैध तरीके हथिया लिया गया है। तथा पीढ़ी से स्थानीय लोगों का कब्जा का भूमि आज पूंजी पतियों के नाम पर रिकार्ड दिखा रहा है। साथ ही साथ डिपो के अगल बगल बड़े बड़े साल वृक्षों को ये पूंजी पति लोग मालिक बनकर काट रहे हैं। वहीँ बचपन से जो पाला पोसा स्थानीय लोग आज मल रहे हैं। तथा जिन भोले भाले लोगों को धमकी दिया जा रहा है। इन्हीं सब तथ्यों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मुखर नेता लाल बहादुर सिंह कोराम और पार्टी के प्रदेश महा सचिव शरद भाई देवांगन के नेतृत्व में स्थानीय महिला ने कटघोरा थाने के सामने शीघ्र कार्यवाही को लेकर धरने पर बैठ गये। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल बहादुर कोराम ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज़ को बताया है कि पूंजी पतियों द्वारा अपने किराये के गुन्डों द्वारा कसनियां निवासी मातृशक्तियों को गाली गलौज धमकी दिया गया है। जिनके खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कटघोरा पुलिस  थाने में धरना प्रदर्शन करने की जानकारी दिया गया। इस आन्दोलन में लबहादुर सिंह कोर्राम के साथ में शरद कुमार देवांगन एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला जन उपस्थित हैं।