कोरबा जिला के पसान स्वास्थ्य केंद्र को सांसद मद से मिला, नई एम्बुलेंस की सौगात। पोंडी उपरोड़ा के बीएमओ ने पसान स्वास्थ्य कर्मियों के हाथों चाबी सौंप कर वाहन को किया रवाना। ।

          (विशेष संवाददाता द्वारा)

कोरबा पसान/छत्तीसगढ़/ GCG NEWS/ 31मई 2022, जानकारी की मानें, तो जिले के  सरहदी जनजाति बाहुल्य इलाका पसान जहां उप तहसील मुख्यालय है। तथा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, कुल मिलाकर यहां का प्राथमिक चिकित्सा उपचार को वेहतर माना जाता है। जहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एमबीबीएस तथा एक होम्योपैथी सहित एक आयुर्वेद चिकित्सा दल सेवारत हैं। चूंकि यह भौगोलिक सीमाओं एक वृहद क्षेत्र है, जहां पर लोगों त्वरित ईलाज के लिए साधन के अभाव में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।

लिहाजा संसदीय क्षेत्र कोरबा के सांसद दीदी ज्योत्सना महंत जिनके द्वारा संसदीय मद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में जिनके द्वारा एक नई एम्बुलेंस सेवा वाहन उपलब्ध कराई गई है। इस नई एम्बुलेंस सेवा वाहन को आज पोंडी उपरोड़ा के विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक सिंह ने पसान स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी रामेश्वर सिंह एवं वाहन चालक अमित कुमार उदय के हाथों गाड़ी का चाबी सौंप कर एम्बुलेंस सेवा वाहन को पसान के लिए रवाना कर शुभ कामनाएं दिया।

अलबत्ता पसान चिकित्सा केंद्र में नई एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होने पर ग्रामीणों में व्यापक खुशी देखा जा रहा है। तथा सांसद महोदया केे प्रति ग्राामीणो ने आभार व्यक्त किया है। वहीं सम्पूर्ण चिकित्सा विभाग पोंडी उपरोड़ा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान के स्वास्थ्य कर्मियों ने सांसद महोदया के प्रति हृदय से आभार जताया।