गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अरण्य हसदेव परसा कोल ब्लॉक बचाओ को लेकर, बड़ी आंदोलन की चेतावनी,
रायपुर छत्तीसगढ़/GCG NEWS 19 मई 2022 सूत्रों की मानें तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लाखनसिंह गोंड, युवा द्वारा परसा केते कोल ब्लॉक के प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर प्रेस को अनौपचारिक चर्चा के दौरान कहा है कि, सरगुजा हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलन में शामिल हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नव सदस्य सहू जांच कमेटी टीम जिसका नेतृत्व कर रहे थे छत्तीसगढ़ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यpक्ष संजय कैमरो ने बताया कि हसदेव अरण्य क्षेत्र कोल् ब्लॉक को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कोल् ब्लॉक कि स्वकृति प्रदान की गई जो हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत आता है जिसका स्थानीय आदिवासी शान मजदूर पर्यावरण की विरोध कर रहे हैं क्योंकि बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने 9 सदस्य की जांच कमेटी टीम बनाकर सभी बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित कर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति की जानकारी चाहा था। साथ ही केंद्रीय कमेटी को प्रस्तुत कर पार्टी की निर्णय के हिसाब से आने वाले समय में प्रभावित आदिवासी ग्रामीणों के हितों को देखते हुए वैधानिक रूप से लड़ाई लड़ी जाएगी।तत्पश्चात युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, कि एक तरफ तो छत्तीसगढ़ के मुखिया बघेल जी जल जंगल जमीन बचाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उसी जल जंगल जमीन को उद्योग पतियों को बेचने का काम कर रहे हैं। तत्पश्चात कार्यकारणी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह गौड़ ने बताया, कि हसदेव कोल ब्लॉक को लेकर यहां के स्थानीय निवासी ग्रामीण आम जनता आक्रोशित है, यहां के समाज के द्वारा लगातार विरोध के बावजूद भी यहां अंधाधुंध कटाई की गई है, कुछ महीने पहले ही जिले का आदिवासी समाज पैदल चलकर राजधानी रायपुर में राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से यहां की जमीनी हकीकत जैसे जल जंगल जमीन की समस्याओं को अवगत कराए। उसके बावजूद भी आज यहां के स्थानीय निवासियों को विस्थापित होकर दूसरी जगह जाने पर मजबूर किया जा रहा है। वहां के स्थानीय निवासी अपने प्राकृतिक जंगल जमीन पर निर्भर रहने वाले लोगों के आम जनजीवन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। यहां की जलवायु प्रदूषित होगी, जिस वजह से यहां के किसानों की आम जनजीवन गंभीर रूप से नुकसान होने वाला है। नतीजा यह होगा कि जल का स्तर नीचे गिर जाएगा और आज छत्तीसगढ़ में भुपेश सरकार के द्वारा अडानी कम्पनी को कोयला निकालने का ठेका दे दिया गया है। जिस वजह से यहां के किसानों और स्थानीय निवासियों के द्वारा परसा कोल ब्लॉक का विरोध दर्ज किया जा रहा है, इसी वजह से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह मरकाम, संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह तथा पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष लाखनसिंह गौड़ प्रमुख रुप से अब लगातार दौरा कर प्रभावित जनता से मिलकर सरगुजा के उदयपुर ब्लाक के लोगों की बैठक कर जागरूप करने का महा अभियान चला रहे हैं। और सूरगढ़ से आंदोलन की व्यापक तैयारी जारी है। वहीं बीते दिनों पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी कर चूके हैं दौरा ।