सूरजपुर जिला के प्रतापपुर में पांच दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

(विशेष संवाददाता द्वारा)

सूरजपुर छत्तीसगढ़/GCG NEWS/17मई 2022, मिली जानकारी के अनुसार जिले के प्रतापपुर स्थित स्थानीय राज मोनी भवन में परंपारिक आदिवासी महासभा सरगुजा की ओर से आयोजित आर्थिक गण व्यवस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रमुख समाजविद एवं चिकित्सक डॉ नार्वेन कसाव टेकाम के नेतृत्व में देश भर के समाज प्रमुखों पांच दिवसीय राष्ट्रीय समर कैंप 18 मई से 22 मई तक आयोजित है।

जिस कार्यक्रम में समस्त आदिवासी समाज के समस्त संगठनों जिला ब्लॉक तहसील के सभी पदाधिकारियों को आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम पहुंचने का आव्हान किया गया है। सर्व आदिवासी समाज जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण बलरामपुर जिले के सभी ब्लॉक के पदाधि कारीगण अजाक्स के सभी जिला व ब्लॉक पदाधिकारीगण गोंड कर्मचारी कल्याल परिसद के सभी जिला व ब्लॉक पदाधिकारी गण गोंडवाना गोंड महासभा के सभी जिला व ब्लॉक पदा धिकारी गण इस प्रशिक्षण मे भाग लेने की बात कही गई है।

इस प्रशिक्षण मे 20 प्रांतो से प्रबुद्ध प्रशिक्षक आ रहे है साथ ही आर्थिक विकास उद्द्योग व्यापार कौशल विकास पर्स्नालिटी डेवलवमेंट ट्राइबल लोक व्यवहार आदिवासियों की गण्ड व्यवस्था आदिवासियो की संस्कृति आदिवासियों का सांस्कृतिक पहचान संवैधानिक हक अधिकार के बारे मे विस्तार से बताया जायेगा साथ ही साथ गुड़ी व्यवस्था गढ़ व्यवस्था कोट व्यवस्था के संबंध मे विस्तार से बताया जायेगा।

प्रशिक्षण के आकर्षण मुख्य केंद्र विन्दु trc super bajar trc super treding trc super comm unity center रहेगा इन तीनो कंपनियों के निर्माण का उद्देश्य केवल आदिवासियों का आर्थिक उत्थान व अधिक से अधिक लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना है। आर्थिक स्वालंबन एवं समृद्धि से संबंधित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की  कौ कहा गया है। जिसके लिए सेमिनार या वर्कशाप सबसे बेहतर जगह होता है, किसी विषय वस्तु को समझने के लिए प्रशिक्षण जरुरी है।