जनपद पंचायत रामानुजनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंपापुर में राज मोहनी देवी के प्रांगण में एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनपद पंचायत रामानुजनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंपापुर में राज मोहनी देवी के प्रांगण में एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

डी. पी. एस. मरकाम जिला ब्यूरो चीफ सूरजपुर

सूरजपुर / रामानुजनगर 20 मार्च 2022 (GCG NEWS) पद्माम श्री माता राजमोहिनी देवी जन सेवा संस्थान (छ. ग.) के क्षेत्र आश्रम ग्राम पस्ता जिला सूरजपुर के ग्राम पंपापुर( रैंदा )में क्षेत्र के भक्त जन राज मोहनी देवी के प्रांगण में ढोलक,मजीरा के साथ सेवा भजन किए, एवं समाज में नशा मुक्ति का अभियान चलाकर सही मार्ग में चलने की प्रतिज्ञा लिए वहां अमृत सिंह मरावी के द्वारा आगे के कार्यक्रम का विस्तार से रूपरेखा बताया गया कार्यक्रम के अतिथि रहे प्रेम नगर विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह अपने उद्बबोधन में माता राजमोहिनी देवी जी के बताए रास्ते पर चलकर लोगों का मार्गदर्शन सही मिला तत्पश्चात राज मोहनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा रखते हुए अपने घोषणा में घोषणा में मंदिर व मंच का राशि ₹5लाख रु एवं एक हेड पंप तत्काल कराने की मेन रोड से मंदिर तक जाने का रास्ता 200 मीटर सीसी रोड लागत राशि 5लाख, एवं समाज को निर्माण कार्य से संबंधित ₹51000हजार रुपए अतिरिक्त देने की तो वही गोविंदपुर आश्रम में निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए का घोषणा किया,  तो वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के द्वारा सहयोग राशि ₹5100 की घोषणा किया, उपस्थिति में जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह,अध्यक्ष आनंद कुवंर,संरक्षक राम भाई, पंपापुर सरपंच भागवत कुमार पैकरा, अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम,अमृत सिंह मरावी, आमगांव सरपंच मानिकचंद पोर्ते सुखल सिंह,जनपद सदस्य रामानुजनगर हेमंत साहू उपस्थिति रहे,