कोरबा/पसान/GCG NEWS/19/3/2022
जिले के उत्तरी पश्चिमी छोर पर बसे इलाका पसान थाना क्षेत्र के बोकरा मुडी़ में बीते रात कोबोकरामुडी़ निवासी नारायण सिंह कमरो मूलनिवासी देवाडाड़़ खडगवां,जिला कोरिया का था। जो बोकरा मुडी़ में अपने ससुराल में रहता था।जिसे मध्य रात्रि में अचानक हाथी द्वारा पकड़ कर पटक दिया, सूचना पर पसान रेंज ऑफिस वाहन द्वारा तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान पहुंचाया गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल (सेनेटोरियम) पेंड्रा गौरेला मरवाही रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल गौरेला में मरीज की स्थिति गंभीर होने की स्थिति में दूसरे दिन शनिवार 19 मार्च को सिम्स बिलासपुर में रिफर कर दिया गया सिम्स में उपचार के दौरान मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे उसकी मौत हो गई।