पसान पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में निर्दोष पिता पुत्र सहित सरपंच पति मोहनसिंह केशर को पीट पीट किया जख्मी, 35 हजार रुपये की उगाही तथा कथित मारपीट को लेकर गोंडवाना करेगी थाने का घेराव।

 BY- GCG NEWS REPORTER

ब्रेकिंग न्यूज

पसान कोरबा छत्तीसगढ़,GCG NEWS/ 22 मार्च 2022, जिले से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर  आदिवासी बहुसंख्यक उतर पश्चिमोत्तर हल्का पसान पुलिस थाना क्षेत्र जहां के लोग आज भी अशिक्षा और लाचारी से जूझ रहे हैं। जहां पर 5 वीं अनुसूची की अनुच्छेद 244(1) लागू है। जहां पर आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा व संरक्षण तथा संवर्धन के लिए राज्यपाल द्वारा कई कानून निहित है। इन हल्कों में भारत सरकार अधिनियम, GIO act 1935 के तहत पुलिस की डंडा भी वैधानिक रूप से लागू नहीं होता। हैरानी तो तब होती है, जहां पर जनता का रक्षक ही भक्षक बन  जाते हैं । ऐसे ही घटना कोरबा जिला के पुलिस थाना पसान का है। जहां पर एक पुलिस आरक्षक का प्रभावशाली रिश्तेदार का मवेशी चोरी हुआ। चोरी किसी और ने किया, पर मार किसी और ने खाया। न थाने में आन लाईन रपट लिखाया न कोई मवेशी बरामद हुआ निर्दोष आदिवासियो को सजाये पिटाई किया गया। और उगाही भी।

सूत्रों के अनुसार कोरबा जिला के सीमावर्त्ती क्षेत्र से महज 10 किलोमीटर की दायरे में जहां कोरिया जिला लगता है। बहरहाल खडगवां जनपद पंचायत स्थित ग्राम पंचायत बेलबहरा का आश्रित ग्राम लालपुर जहां पर पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक सुपेदसिंह और एक अन्य आरक्षक तमतमाये चेहरो से अपशब्दों कहते हुए  लालपुर निवासी बालसिंह गोंड के घर में घुस गये। और पूछने लगे कि बाल सिंह कहां है ?   भैसा चोरी किया है। उस समय बालसिंह घर में नहीं था। मौके पर उसका लड़का शिवकुमार को ले जा रहे थे । गौरतलब वहाँ का सरपंच पति मोहनसिंह पहुंच गया और कहने लगा कि गांव का सरपंच प्रतिनिधि हूँ। गांव का मुख्या हूँ। कल थाना में हाजिर कर दूंगा। उसके लडके को मत ले जाईये। सरपंच सोनकुवर पति मोहन सिंह के मुताबिक दूसरे दिन 21मार्च को सुबह 9 बजे  बालसिंह और उसका शिव कुमार सहित और गांव केे प्रमुख क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य पवनसिंह नेटी, सुग्रीव पिता धर्मपालसिंह, उप सरपंच स्वरुप सिंह पिता हीरा सिंह, एवं दलप्रताप पिता बाल सिंह सबको साथ लेकर  थाना पसान पहुंचा। जानकारी की मुताबिक,मानें तो सुपेदसिंह आरक्षक जिसका रिश्तेदार का भैसा गुमा था। जिसका बालसिंह पर शक था। पसान थाना पहुंचते ही सरपंच पति मोहन सिंह एवं बालसिंह और पुत्र शिवकुमार को थाना के अन्दर बैठाया गया। वहीं पीडितो के मुताबिक सुपेद सिंह आरक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मी टुट पड़े। और सरपंच प्रतिनिधि को जैसे ही अचानक कुछ समझ पाते कि एक पुलिस ने थप्पड़ मारा कि टेबल में औंधे मुंह गिरने से बाएं आंख के नीचे तथा दांत हिलने लगा। दर्द से कराहते रहा। साथ में बाप बेटा बाल सिंह और शिवकुमार को पट्टे और हाथ से पिटाई करने का आरोप पीड़ितो ने लगाया है। उसके बाद डरा धमकाकर 35 हजार रुपये लिये जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस घटना की जानकारी साथ में गये जनपद पंचायत सदस्य पवनसिंह नेटी ने न्यूज टीम एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय को जानकारी मोबाइल नंबर पर दिया। और कहा कि पीड़ितो पर बिना किसी भैसा चोरी की थाना में रिपोर्ट दर्ज किये बिना, वहीं बिना किसी भैसा चोरी की माल बरामदगी के बिना मेरे क्षेत्र में निर्दोष आदिवासियों का आखिर पिटाई क्यों की गई है ? वहीं भोले भाले आदिवासियों को डरा धमका कर जेल भेजने के नाम पर 35 हजार रूपये की उगाही क्यों गई है? श्री नेटी के कहा है कि हम जनता के क्षेत्रीय प्रतिनिधि हैं,क्या यही अन्याय देखने के लिए जनता के बीच खड़े हुये थे? हमारे बीच पिटाई हुआ है, जिसका हम घोर विरोध करते हैं। जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। और दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जांच करते हुए मामला दर्ज करने की मांग करते हैं। और अवैध तरीके से लिया गया 35000 रुपये को वापस किया जाए। इस प्रकार की घटना की गंभीरता को देखते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय ने गौरेला पेंड्रा मरवाही, तथा कोरिया एवं कोरबा जिला के पार्टी अध्यक्षों एवं स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को तत्काल मौखिक रूप से निर्देश देते हुए कहा है, कि 23 मार्च 2022 दिन बुधवार को 10 बजे पसान थाना मुख्या लय पहुंचे । ताकि  बेनाहक निर्दोष आदिवासी सरपंच प्रतिनिधि मोहनसिंह एवं अन्य पिता पुत्र को पुलिस की पिटाई के विरोध में न्यायोचित कार्यवाही की मांग आयोजित शिविर में पुलिस अधिकारियों के समक्ष मांग की जावेगी। इस प्रकार की घटना को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उचित कार्यवाही न होने पर जन आन्दोलन की चेतावनी दिया है।