कोरिया/जनकपुर/ GCG NEWS, 11 मई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोलगी में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता व सगे बड़े भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, इसके लिए हत्यारे ने मोटे यूकेलिप्टस के डंडे से चरका राम और गुलाब बसोर के सिर पर लगातार वार कर दिया।सुकवरिया ने जनकपुर थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि मेरे छोटे पुत्र धनजीत बसोर ने अपने पिता चरका बसोर और अपने बड़े भाई गुलाब बसोर को जान से मार दिया।जहां दिनांक 9 मई 2021 को शाम को सुकवरिया की मक्षली लड़की के शादी के संबंध में बुलटिकुरी से रिश्तेदार लोग घर आए हुए थे। तभी दिनांक 10 मई को सुबह 9:00 बजे सभी रिश्तेदार और मेरे पति मेरे छोटे पुत्र गुलाब एवं धनजीत सभी शादी विवाह तय करने के संबंध में बातचीत कर रहे थे। तभी सुकवरिया का छोटा पुत्र अपने बड़े भाई से करीब 3 माह पूर्व ₹8000 उधार लेने के संबंध में व पैसा कब वापस करेगा, कहने पर लेन-देन की बात पर मेरे पति के द्वारा विवाद करने से मना करने पर पुत्र धनजीत बसोर और अपने पिता चारका राम को बोला कि बीच में क्यों बोल रहे हो कहकर हाथ मुक्का लात से मारने लगा और मोटा यूकेलिप्टस के डंडा को हाथ में लेकर हत्या करने की नियत से सबसे पहले चरका राम के सिर पर प्राणघातक हमला किया जिसके बाद अपने बड़े भाई गुलाब बसोर को भी डंडा से सिर पर लगातार हमला किया जिससे चरका और गुलाब बस और बेहोश हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया वारदात की गंभीरता को लेकर हरकत में आई जनकपुर पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर जानकारी लिया गया थाने में धनजीत के द्वारा हत्या करना स्वीकार किया गया जहां आरोपी पर धारा आई पी सी 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर रिमांड में जेल भेज दिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक खलखो,चित्रबहोर यादव,एल सी कश्यप, अजय बघेल, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, ओम प्रकाश राजवाड़े, नीरज पड़ियार, रघुनन्दन सिंह,भुनेश्वर प्रसाद,जयकुमार निकुंज ने सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।