कोरोना से ज्यादा पसान रेंज में हाथियों का दहसत, दर्जनों घरों को उजाड़ा।

“मनोज कुमार मराबी/ GCG NEWS/ जटगा

कोरोना महामारी से भी ज्यादा खतरनाक हो गया है,हिंसक हाथियों का आतंक
पसान रेंज के गांव सेमरहा में चार मकान को तोड़ा ।

कोरबा 10 मई, जिले अंतर्गत कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में इन दिनों फिर से हाथियों की चिंघाड़ एवं उनके आतंक से पुरा ग्रामीण वनांचल क्षेत्र थर्रा उठा है,
इस संबंध में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें कोरोना महामारी से भी ज्यादा डर हिंसक दतैल हाथी से है।
पिछले लगभग चार पांच साल से पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में हाथियों का आतंक सा हो गया है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण हाथी के चिंघाड़ से सुर्य डुबने से पुर्व ही भोजन कर सुरक्षित पक्के मकान में जाकर रात बिता रहे हैं। इधर वन अमला हाथी के लोकेशन मिलते ही प्रभावित गांव में जाकर मुनादी करा रहे हैं।बीते 9 मई के रात्रि लगभग 4 बजे पसान रेंज के जलके तनेरा सर्किल अंतर्गत ग्राम सेमरहा, में हिंसक हाथियों ने सुमेर सिंह पिता मनीराम 52 वर्ष,वीर सिंह पिता फतु राम उम्र 48 वर्ष, शिव प्रसाद पिता नन्हू राम उम्र 52 वर्ष जाति गोंड, सहित एक अन्य मकान को तोड कर तहस नहस कर दिया जिससे घर में रखे चावल दाल मक्का, एवं महुआ सहित अन्य किमती समान को खुब नुकसान पहुंचाया।
रात्रि गश्त में रहे तनेरा जलके सर्किल के परिक्षेत्र सहायक एस एस तिवारी पिछले 9 मई को कोरोना पोजिटिव में आने से वे होम आइसोलेशन पर होने के कारण सर्किल क्षेत्र में भ्रमण पर नहीं रहेंगे। उसके बावजूद भी स्टाफ के अभाव में भी ग्रामीणों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से पल-पल की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर उचित निर्णय लेकर कार्य को संपादन किए जा रहे हैंएवं उनके अधीनस्थ वन रक्षक दिलीप ओरकेरा, सुरेश यादव, सहित अन्य वन स्टाफ खबर मिलते ही मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।