हिंसक हाथियों का आतंक,
पसान रेंज के गांव सेमरहा में चार मकान तोड़े।
कोरबा / छत्तीसगढ़ GCG NEWS/10 मई,जिले अंतर्गत कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में इन दिनों फिर से हाथियों की चिंघाड़ एवं उनके आतंक से पुरा ग्रामीण वनांचल क्षेत्र थर्रा उठा है।
इस संबंध में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों का कहना है, कि उन्हें कोरोना महामारी से भी ज्यादा डर हिंसक दतैल हाथियों से है।
पिछले लगभग चार पांच साल से पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में हाथियों का आतंक सा हो गया है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण हाथी के चिंघाड़ से सुर्य डुबने से पुर्व ही भोजन कर सुरक्षित पक्के मकान में जाकर रात बिता रहे हैं, इधर वन अमला हाथी के लोकेशन मिलते ही प्रभावित गांव में जाकर मुनादी करा रहे हैं,कि बीते 9 मई के रात्रि लगभग 4 बजे पसान रेंज के जलके तनेरा सर्किल अंतर्गत ग्राम सेमरहा, में हिंसक हाथियों ने सुमेर सिंह पिता मनीराम 52 वर्ष,वीर सिंह पिता फतु राम उम्र 48 वर्ष, शिव प्रसाद पिता नन्हू राम उम्र 52 वर्ष जाति गोंड, सहित एक अन्य मकान को तोड कर तहस नहस कर दिया है। जिससे घर में रखे चावल दाल मक्का, एवं महुआ सहित अन्य किमती समान को खूब नुकसान पहुंचाया है।
रात्रि गश्त में रहे तनेरा जल्के परिक्षेत्र के सहायक एस एस तिवारी पिछले 9 मई को कोरोना पोजिटिव के कारण होम आइसोलेशन पर होने के कारण सर्किल क्षेत्र में भ्रमण पर नहीं जा सकतेे ।उसके बावजूद भी स्टाफ के अभाव में भी ग्रामीणों की सुरक्षा केे दृष्टि को देखते हुए,अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से पल-पल की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कार्य करने की जानकारी है।फिलहाल जिनके अधीनस्थ वन रक्षक दिलीप ओरकेरा, सुरेश यादव, सहित अन्य वन स्टाफ खबर मिलते ही मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली!