मनेंद्रगढ़/कोरिया/GCG NEWS 11 मई, कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुयेजिला प्रशासन ने लॉक डाउन लगाया गया है।मगर कुछ लोग लॉक डाउन का उलंघन कर खुलेआम घूमते नजर आ रहे है।मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने पुलिस टीम के साथ चौक चौराहों में बेवजह घूमने वालो को पकड़कर उनका कोरोना जांच कराया जा रहा है।ज्ञात हो कि शहर में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस टीम पूरी सक्रियता से काम कर रही है।साथ ही लोगो को घरों में रहने की अपील भी कर रही है मगर कुछ लोग पुलिस के मेहनत पर पानी फेर रहे है।बीते दिनों थाना प्रभारी द्वारा बेवजह घूमने वालो को प्रशासन के आदेश का पाठ पढ़ाया गया रहा साथ ही सड़को में पैदल भी घुमाया गया रहा।उसके बावजूद कुछ लोग सुधरने का नाम नही ले रहे।और बेवजह सड़को पर घूम रहे।पुलिस द्वारा आज जैन मंदिर के पास लोगो का कोरोना जांच कराया जा रहा समाचार लिखे जाने तक 6 लोग पॉजिटिव पाए गए है।