कोरबा छत्तीसगढ़ (GCG NEWS) 21 मार्च 2021 को गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन छत्तीसगढ़ इंडिया जिला कोरबा का जिला स्तरीय बैठक जीएसयू प्रदेश कमेटी के आदेशानुसार को गोंडवाना भवन कटघोरा में प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों की उपस्तिथि में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मरावी जी की अध्यक्षता में रखा गया। उक्त कोरबा जिले में आयोजित समस्त जिला,ब्लॉक, पंचायत एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को समय को ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुँचने का आव्हान किया गया था। जिसमें अधिकांश कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। जिसमें बैठक में मुख्य रूप से जिला की नई कार्यकारिणी का विस्तार से लेकर जीएसयू कोरबा को सम्पूर्ण जिले में जिला ,ब्लॉक ,तहसील, पंचायत स्तर से लेकर ग्राम और वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। इंडिजिन्यस समाज में संवैधानिक, सांस्कृतिक, जागरूकता लाने के लिए कैडर तैयार कराने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। वहीं आगामी कार्य योजना के रूप में कोविड १९ के वजह से बंद पड़े सभी छात्रावासों को पुनः संचालित करने के लिए शिक्षा मंत्री , आदिम जाति मंत्री के नाम सहायक आयुक्त को उचित कार्यवाही करने के लिये ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुपाड़ योगेन्द्र राजन जी प्रदेश उपाध्यक्ष जी एस यू छत्तीसगढ़,अध्यक्षता कुपाड़ मनोज कुमार मरावी जी जिला अध्यक्ष जी एस यू कोरबा, विशिष्ट अतिथि तिरूमाल अनिल कुमार मरावी जी प्रदेश उपाध्यक्ष जी एस यू छत्तीसगढ़ कूपाड रामकुमार श्याम जी,प्रदेश प्रवक्ता जी एस यू छत्तीसगढ़ विशिष्ट अतिथि लया वेदमती पुलस्त जी पूर्व जिला अध्यक्ष जी एस यू कोरबा, कूपाड़ संगम मरकाम जी,जी एस यू जिला प्रभारी कोरबा इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।