शरद देवांगन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त

(महिपालसिंह कुशरो संवाददाता)

कोरिया छत्तीसगढ़ GCG NEWS 19 मार्च 2021 छत्तीसगढ़ राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों द्वारा पार्टी प्रदेश कोर कमेटी को शसक्त बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की गठन को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज     बैकुंठपुर स्थित अनिश्चित कालीन धरना स्थल में   अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय की उपस्थिती में छत्तीसगढ़ राज्य में पार्टी की विस्तार करते हुए प्रदेश के पार्टी महामंत्री के रूप में शरद देवांगन को किया गया । इस दौरान बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष लालबहादुर कोराम, वंशराज पोया कृष्ण कुमार कोराम, जिला पंचायत सदस्य फुलमति नेटी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।