(संतोष कुमार मराबी संवाददाता द्वारा)बिलासपुर छत्तीसगढ़ (GCG NEWS) प्रदेश के हृदय स्थल बिलासपुर में बीते दिनों नवभारत की ओर से महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा इस क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में समाज के आदिवासी समुदाय के महिलाओं को क्रिकेट खेल के प्रति उनकी प्रतिभा को निखारने के लिएआवेदन देकर इस खेल में वहीं भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये एंट्री मिल गई। कुछ भी कहें इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी समाज से वेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाले आदिवासी सुपर क्वीन टीम ने वेहद अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कर जीत कर अपना सेहरा बांध लियाथा। इस बेहतरीनप्रदर्शन को देखकर गोंडवाना उदय समाचार प्रकाशन समूह की ओर से प्रमुख संपादक डॉ एल एस उदय ने प्रमुख महिला खिलाड़ियों को बिलासपुर स्थित अपने कार्यलय में बुलाकर आत्मीयता के साथ सम्मान पूर्वक प्रोत्साहित किया।
।