रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अधिकारी लाखो की अवैध कीमती लकड़ी वाहन सहित किया जब्त

(संतोष कुमार टोप्पो, ब्यूरो चीफ सरगुजा)

बलरामपुर रामानुजगंज (GCG NEWS)

जिले के  वन परिक्षेत्र रामानुज गंज  के अंतर्गत रेंजर अनिल सिंह पैकरा की सक्रियता से वन विभाग की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए टाटा 407 पुराने वाहन से तस्करी कर रहे 12 नग साल के लट्ठा को पकड़ा जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। जिसके विरूद्ध वन अधिनियम के तहत राजसात की कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह रेंजर अनिल सिंह पैकरा को मुखबिर से सूचना मिली कि लुरगी रोड में आज इमारती लकड़ी की अवैध परिवहन द्वारा ले जाया जा रहा था जिसके बाद रेंजर के द्वारा तत्काल वन अमला को सक्रिय कर दिया गया एवं स्वयं ही गश्त करने लगे इसी दौरान सुबह 10 बजे के करीब पुराने टाटा 407 वाहन में 12 नग साल लट्ठा त्रिपाल से बांध कर ले जाए जा रहा था शक पर वन विभाग के टीम के द्वारा उसे रुकवाया गया तो वाहन रुकते ही ड्राइवर मौके से भाग गया जिसके बाद वाहन को रेंज कार्यालय रामानुजगंज लाया गया। वन विभाग के द्वारा वन अधिनियम के तहत राजसात की कार्यवाही की जा रही है।