पसान कोरबा (छत्तीसगढ़)
GCG NEWS- प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्र जहां पांचवी अनुसूची लागू है। जहाँ के अधिकांशत: भोले भाले गरीब आदिवासी लोग ही बसते हैं। ऐसे इलाकों के आदिवासी लोग जो बतौर फरियादी के रूप में जाते हैं। इलाकों में बने पुलिस थाना आरक्षी केंद्रों जहां पदस्थ इंचार्ज के पद पर बैठे कुछ पुलिस महकमे अपने कर्तव्य को भूल जाते हैं।और उन्हें लगता है कि मैं इलाके का सब कुछ हूँ।
बतौर ऐसे ही एक थानेदार TI अभयसिंह वैश्य जो पसान थाना क्षेत्र में पदस्थ था। जिनके द्वारा अपने नैतिक जिम्मेदारी से हटकर महिलाओं के साथ समन्वयक कार्यवाही समय पर न करने एवं जिनके संदिग्ध आचरण को लेकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। सूत्रों की मानें तो
उक्त थानेदार अभय सिंह वैश्य बीते दिनों 29 दिसम्बर 2020 को पसान से सटा हुआ गॉव मोहनपुर निवासी एक गोंड आदिवासी महिला कलावती श्याम 35 वर्षीय जिसके द्वारा अपने साथ कृष्ण कुमार शर्मा जो झाड़ फूंक के बहाने अनाचार करता था जिस संबंध में लिखित शिकायत पसान थाना में दिया। उस समय थानेदार अभय वैश्य अपनी लहजे भूल कर पीडिता को बैठाने तक को उचित नहीं समझा।बल्कि उक्त थानेदार अपनी कैसी वर्ताव से आवेदन को पढ़ रहा है। यह वही थानेदार है। जो रिपोर्ट न लिखकर उक्त फरियादी आदिवासी महिला की अनाचार जैसे गंभीर मामले पर वापसी का रास्ता दिखा दिया था। वहीं तीन दिन बाद बड़ी मुश्किल से 1जनवरी 2021 को फरियादी महिला की रिपोर्ट मुश्किल से लिखा गया था। वो भी पीडिता के साथ लंबी चौड़ी बहस बाजी के बाद बड़ी मिन्नत के बाद कहीं जाकर FIR लिखा गया था। साथ ही साथ पीडिता को लगातार झूठी रिपोर्ट करने की धमकी दे रहा था। सूत्रो की यह भी कहना है कि इस प्रकार की कई अन्य कार्य शैली के कारण भी क्षेत्र के जनता नाराज थे।