कुसमी सामरी में स्टोबेरी की खेती से किसान हो रहे हैं लाभान्वित

 बलरामपुर छत्तीसगढ़ (GCG NEWS) जिले के भीतर सीमान्त एवं छोटे किसान टीवी में देख कर स्ट्रौबरी की खेती कर लाखों की आमदनी कर एक नई पहचान हासिल कर रहे हैं। सूत्रों की मुताबिक बलरामपुर जिले के कुसमी के कुछ  किसान फलो में आम लीची, नासपत्ती के आलावा कई अन्य सब्जियों की खेती करते है।और बजारो में लाते है , वहीं क्षेत्र का एक किसान राप्रसाद ओर उनका परिवार जिन्होने टीवी में देखकर स्टोबेरी की खेती करना सीखा। गौरतलब बीज रायपुर से मंगाकर खेती करना शुरू किया। और लाखों की आमदनी पाकर वेहद खुश है। जिसका फल की स्वादिस्ट होने से इस फल की काफी मांग होती है।फल भी काफी बडे -बडे और मीठे व रशीले है,रामप्रसाद की माने तो वे सब्जी भी लगाते है, लेकिन स्टोबेरी अभी सब्जियों से भी मंहगी बिक रही है।दो सौ से ढाई सौ रुपये प्रति किलो बिक रहे है,घर तक पहुच जाते है खरीदार,कुसमी सामरी क्षेत्र मौसम और पर्यावरण के लिये काफी अच्छा माना जाता है।किसान नासपत्ती लीची आम सब्जीयो टमाटर मिर्च सहित अन्य सब्जीया लगाकर आये करते है। लेकिन यहाँ का मौसम स्ट्रोबेरी की फसल के लिये भी यहां अच्छी है। एसडीएम दीपक निकुंज की माने तो उनका कहना है कि स्टोबेरी लगाने वाले किसानो को हम प्रोत्साहित भी करेगे।

Byte.01- रामप्रसाद, किसान
Byte. 02- दीपक निंकुज,एसडीएम