कोरिया, छत्तीसगढ़, वैकुंठपुर, गोंडवाना उदय/GCG न्यूज 28 दिसंबर 2023, आज बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में गोंडवाना जर्नलिज्म एशोसियेशन का एक दिवसीय, कांफ्रेंस तथा प्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षक गोंडवाना न्यूज ग्रुप के संस्थापक व संपादक डॉ एल एस उदय के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें सरगुजा संभाग के ब्यूरो चीफ सी पी मरावी, एलएलएम छात्र, डी पी एस मरकाम , ब्यूरो चीफ सूरजपुर, कृष्ण कुमार कोराम ब्यूरो चीफ कोरिया सहित, संतलाल उर्रे, ब्यूरो चीफ सूरजपुर, तेजनाथ आयाम, ब्यूरो चीफ वाड्रपनगर,
खड़गवां संवाददाता कु सुशीला मरकाम, कु नेहा खैरवार खड़गवां सहित तुलकेश्वर मरावी रामानुजनगर, अनुप्रताप सिंह, ब्यूरो चीफ रामानुजनगर ,कु पुष्पपति अरमो, संवाददाता सुरजपुर, कु सिंगारो सिंह ओरकेरा संवाददाता रामानुजनगर, सीताराम मराबी संवाददाता केल्हारी, राजेश सिंह आयाम संवाददाता कछौड़, दिपकुमार आयाम, संवाददाता महाई, प्रमुख रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुऐ।आयोजित प्रेस कांफ्रेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षु पत्रकार तथा अन्य सभी प्रेस प्रतिनिधियों को न्यूज के संस्थापक संपादक डा एल एस उदय सिंह द्वारा लिखित रूप से बताया कि समाचार किसे कहते हैं, समाचार का अर्ध और परिभाषा, अंग्रेजी में न्यूज का अर्थ, समाचार का आकर्षण, कैसे करते हैं रिपोर्टिग संवाददाता के गुण कर्तव्य और दायित्व आदि विषयों पर जानकारी दिया गया।