पुष्पराजगढ़,अनूपपुर मध्य प्रदेश, गोंडवाना उदय न्यूज, 9 जनवरी 2024, जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत अहीरगवां (पिपरहा टोला) जिला कलेक्टर अनुपपुर व स्थानीय एसडीओ ने स्थानीय बैगा जन जातियों के राशन कार्ड से खाद्यान्न मिल रहा है या नहीं एवं बैगा जन जातियों का जाति प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने संबंधी जायजा लिया। जिस दौरान सभी स्थानीय आम जनता की उपस्थित रहे। वहीं आम नागरिक की समस्याओ को तत्परता के साथ हल करने का निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिया गया। वहीं क्षेत्र के आशा कार्यकर्ता श्यामबती बैगा सुनीता सिंह , आशा सुपरवाइजर अहिल्या देवी, एम पी डब्ल्यू छत्रपती सिंह आंगन बाड़ी कार्य कर्ता लीला वती सिंह व पद के अनुसार से संबंधित सभी को ड्यूटी पर कार्य करने को निर्देश दिया।