घरी पखना के प्रधान पाठक द्वारा बालिका आश्रम के नाबालिक आदिवासी छात्राओ के साथ शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं की शिकायत पर छात्रावास अधीक्षिका ने शिकायत की, जांच पर कोई कार्यवाही न होने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व एक स्थानीय पदाधिकारी कोराम ने एस पी से कार्यवाही की किया मांग।
घरी पखना के प्रधान पाठक द्वारा बालिका आश्रम के नाबालिक आदिवासी छात्राओ के साथ शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं की शिकायत पर छात्रावास अधीक्षिका ने शिकायत की, जांच पर कोई कार्यवाही न होने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व एक स्थानीय पदाधिकारी कोराम ने एस पी से कार्यवाही की किया मांग।
कोरबा/ कटघोरा /छत्तीसगढ़/गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप,27 दिसंबर 2023, जानकारी की मानें तो, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व संभागीय अध्यक्ष श्री लालबहादुर कोराम द्वारा जिला कलेक्टरएवं जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा को दी गई ध्यानाकर्षण आवेदन में स्पष्ट है कि किसी प्रधान पाठक द्वारा किसी नाबालिक आदिवासी छात्रा के शारीरिक रूप से शोषण करना एक गंभीर अपराध से कम नहीं है। अमूमन पीड़िता के साथ मानसिक त्रासदी पहुंचाना और रेयर है। यदि प्रकार की घटना घटित हुई है। प्रशासन को तत्काल न्यायोचित कदम उठाना चाहिए। तथा तत्काल प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लेना चाहिए। सूत्रों की मानें तो ऐसा न होने पर स्थानीय लोगों द्वारा उचित कार्यवाही के लिए कदम उठाना लाजिमी है।
इस घटना की जानकारी देते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी लाल बहादुर सिंह कोराम ने स्थानीय जिला पुलिस अधीक्षक तथा जिला कलेक्टर को एक पत्र देकर प्रेस को अपने जानकारी में कहा है कि तत्काल इस घटना में कोई कार्यवाही नहीं किया गया तो हमारी पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए जन आंदोलन करेगी।
जैसा कि आवेदन के आधार पर जानकारी की मानें, तो कन्या आश्रम घरीपखना में आदिवासी नाबालिग छात्राओं का शारीरिक व मानसिक शोषण करने के मामले में प्रधान पाठक सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर इस संबंध में जिला पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है। संबंधित दोषी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच किए जाने एवं साथ ही संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी जिनके द्वारा नाबालिक आदिवासी बच्चों का शारीरिक शोषण किया गया है, उसे विभागीय जांच के नाम पर मान सम्मान को ताक पर रखा गया है। शारीरिक शोषण के संबंध में प्राथमिक सूचना संबंधित थाने में दिया जाना आवश्यक था जिसे जांचकर्ता कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा आज पर्यंत तक छुपाया गया है इसलिए उन पर भी आपराधिक मामला दर्ज किये जाने बाबत जिला पुलिस अधीक्षक को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व संभागीय सचिव लालबहादुर सिंह कोर्राम ने आवेदन पत्र सौंपा है। जैसा कि 15 दिसंबर 2023 को कन्या आश्रम घरीपखना संकुल घरीपखना में दो नाबालिक आदिवासी छात्राओं कन्या आश्रम घरीपखना के प्रधान पाठक संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा शारीरिक एवं मानसिक शोषण करने की शिकायत पर श्रीमती पुष्पलता मनहर प्रधान अधीक्षिका अपने स्तर पर आदिवासी कन्या आश्रम घरीपखना के द्वारा 17 दिसंबर 2023 को जांच किया गया था। वहीं जांच दल गठित होने के पश्चात 19 दिसंबर को समय प्रात: 11 बजे कन्या आश्रम शाला घरीपखना में स्थल निरीक्षण एवं शिकायतकर्ता आदिवासी 2 छात्राओं के साथ कन्या आश्रम अधीक्षिका प्रधान पाठक व अन्य संबंधितों के संबंध में बयान दर्ज किया गया है । जिस संबंध में निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है, पहला नाबालिक आदिवासी छात्राओं का शारीरिक शोषण किया गया है, जिनको विभाग के जिसको संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी द्वारा विभागीय जांच के नाम पर बदनाम किया गया, और दोषी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया गया ।
दूसरा जिन नाबालिक आदिवासी छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण हुआ है ,उसे संबंधित कर्मचारी और अधिकारी द्वारा क्यों दबाया गया? विभागीय जांच के नाम पर साक्ष्य को छुपाया गया, उनके खिलाफ अभी तब कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।
तीसरा शारीरिक शोषण के संबंध में सर्वप्रथम प्राथमिक सूचना संबंधित थाने में दिया जाता है। जिसे जांचकर्ता अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा छुपाया गया है। इसलिए उन पर भी आपराधिक मामला दर्ज किया जाना न्यायोचित होगा, पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया है कि उपरोक्त दोषी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जावे, एवं जिन कर्मचारी अधिकारियों के द्वारा मामले को दबाने हेतु साक्ष्य को छुपाया गया है। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर उचित जांच पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करने की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लालबहादुर कोराम ने प्रशासन से मांग किया है। कार्यवाही नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी प्रेस को मौखिक रूप से जानकारी है। अब देखना है कि स्थानीय प्रशासन अपराध सिद्ध होते ही कौन सा कार्यवाही करती है।