गोंडवाना का इतना बड़ा राज चलता था क्या इंसाफ मिला? इसलिए न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ेगा – डॉ उदय सिंह

        ( अजय उर्रें विशेष संवाददाता)

पसान कोरबा छत्तीसगढ गोंडवाना उदय GCG न्यूज ग्रुप, 12 जुलाई 2023 , देश के भीतर केंद्र की सतारूढ़ भाजपा सरकार समान नागरिक संहिता बिल लागू करने संबंधी 14 जुलाई 2023 तक विभिन्न वर्गो की अभिमत चाहा है। जिससे देश में उबल रहा है। अभी तक 40 लाख से ज्यादा सुझाव आया है। जिस मुद्दे को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्य भारत में पूरजोर विरोध जताया है।

आज कोरबा जिले के पसान तहसील मुख्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कई घटक दलों ने समान नागरिक संहिता बिल लागू करने के विरोध में सरकार को जमकर कोसा है। इस दौरान पसान में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एल एस उदय सिंह राष्ट्रीय महामंत्री गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय सिंह ने कहा कि मध्य भारत में गोंडवाना भौगोलिक क्षेत्र में एक बड़ी आबादी गोंड आदिवासियों का है। लेकिन आज शोषण के शिकार हो रहे हैं। यदि देश के भीतर समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया तो आदिवासी दोयाम दर्जे का नागरिक हो जायेंगे। आदिकाल से जिस जमीन में बसे हैं। पर जिस जमीन आधारित हैं जिसका पट्टा किसी और के नाम पर दुरुस्त है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय ने कहा, हमारे समाज के लोग दूसरों पर भरोसा किए पर अपनो पर नहीं किए। उन्होंने कहा कि इस देश में लाखों यज्ञ किये पर गरीबी नहीं मिटा। उल्टे लोग भाग्य और भगवान के नाम पर गुलाम हो गये। आज उल्टा नापने वाली सरकार जो आदिवासी समुदाय धीरे धीरे चलना सीखा था। देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करके देश में बसे आदिवासियों आज दोयाम दर्जे का नागरिक बना दिया है। इसलिए आज आदिवासी समाज को सोचने और समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा आज समाज का सबसे बड़ा अज्ञानता भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे बड़ी ताकत बन गया है, और हमारे लिए चुनौति से कम नहीं है। आज समान नागरिक संहिता कानून लागू हो गया तो इस देश में आदिवासी समुदाय विलुप्त हो जायेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के शिवराम मार्को ब्लाक अध्यक्ष पसान, उपाध्यक्ष मुकेश पोया, पसान, जी एस यू के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मरावी, अजय उर्रे दुल्लापुर, सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ताओ ने बडी संख्या में भाग लिया। और समान नागरिक संहिता कानून का विरोध स्वरूप रैली पूरे साप्ताहिक बाजार से पुरानी बस्ती होकर पसान तहसील मुख्यालय में पहुंच कर स्थानीय कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री मनोज कुमार पैकरा को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया।