मनेंद्रगढ़ एम सी बी जिला के माड़ी सरई सहकारी समिति में आदिवासी भोले भाले किसानो के नाम पर के सी सी बनाकर डकार दिए लाखों रूपए किसानो में आक्रोश आंदोलन की चेतावनी।
मनेंद्रगढ़ एम सी बी जिला के माड़ी सरई सहकारी समिति में आदिवासी भोले भाले किसानो के नाम पर के सी सी बनाकर डकार दिए लाखों रूपए किसानो में आक्रोश आंदोलन की चेतावनी।
मनेंद्रगढ़ एमसीबी जनकपुर/14/7/2023 छत्तीसगढ़ मे सतारूढ़ कांग्रेस सरकार की होनहार विधायक माननीय गुलाब कमरों के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर जनकपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति माड़ी सरई मे भ्रष्टाचार का भारी-भरकम अड्डा बन चुका है। जैसा कि उक्त सहकारी समिति में पंजीकृत किसानो के साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी की मानें तो किसानों के द्वारा ली गई अंशकालीन केसीसी कर्ज को समय पूर्व चुकाने के बाद भी किसानो को दोबारा पुनः खाद बीज नगद केसीसी के माध्यम से नहीं दिया जा रहा है। उल्टे किसानों के नाम दुबारा कर्ज स्वीकृत कर दिया जाता है किसानो को पता नहीं चलता। जिन्हें खाद बीज नहीं दे रहे हैं महिनों से किसान सहकारी बैंक से लेकर सहकारी समिति के चक्कर काट रहे हैं। यहां तक कि किसानों से वसूली की गई राशि लेकर मात्र रसीद बुक काट कर दे दिया गया है और दो दो तीन तीन वर्षों तक की कर्ज उनके नाम पर सहकारी बैंक खाते में दिखा रहा है। इसका मतलब संबंधित समिति के कर्मचारियों द्वारा किसानों के द्वारा पैसे वसूली कर अपने जेब भरने का काम किया जा रहा है जिसको लेकर अन्नदाता किसान भाई बेहद परेशान हैं। अब लगता है कि यहां किसानों को लूटने की अड्डा बना दिया गया है। तत्काल समिति प्रबंधक पर कार्यवाही किया जावे। वहीं इस संबध में किसानो ने आंदोलन की चेतावनी दिया है।